लॉकडाउन के बावजूद भाजपा मुख्यालय में लौट आयी है रौनक

अब राज्यों के कार्यालयों को भी खोलने की तैयारी

0
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party के राष्ट्रीय मुख्यालय की रौनक फिर से लौट आई है। यहां पिछले चार दिनों से पार्टी के सभी प्रमुख राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी बैठने लगे हैं।

Bharatiya Janata Party के अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय सचिव और अन्य प्रमुख पदाधिकारी रोजाना आ रहे हैं। पचास प्रतिशत स्टाफ के साथ पार्टी दफ्तर का संचालन शुरू हो गया है।

मुलाकातियों के आने का सिलसिला शुरू नहीं

हालांकि लॉकडाउन के कारण Bharatiya Janata Party कार्यकर्ताओं व अन्य मुलाकातियों के आने का सिलसिला नहीं शुरू हुआ है। लॉकडाउन के कारण 24 मार्च से राष्ट्रीय मुख्यालय बंद था। बाहरी लोगों के लिए एहतियातन लॉकडाउन से पहले ही मुख्यालय में प्रवेश बंद कर दिया गया था।

सीमित स्टाफ के साथ तैयारी

Bharatiya Janata Party के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय मुख्यालय के बाद देश भर के प्रदेश कार्यालयों को भी सीमित स्टाफ के साथ गतिशील करने की तैयारी है। हालांकि कोरोना के कारण चल रहे लॉकडाउन को लेकर संबंधित राज्यों के हालात के हिसाब से प्रदेश संगठन इसका निर्णय करेगा। लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर पार्टी नेता अपने आवास से ही पार्टी की गतिविधियों और कोरोना वायरस से बचाव के लिए राहत कार्यो का संचालन करते रहे हैं।

Bharatiya Janata Party के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि कई प्रदेश कार्यालयों में अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री रहते भी हैं। ऐसे में उन प्रदेश कार्यालयों में लॉकडाउन के दौरान से ही कार्यो का संचालन चल रहा है। जबकि जो प्रदेश कार्यालय बंद चल रहे हैं, उन्हें सोशल डिस्टैंसिंग के साथ चलाने की रणनीति बन रही है।

पार्टी दफ्तर आने में अब समस्या नहीं

Bharatiya Janata Party के वरिष्ठ नेता ने बताया कि ऑरेंज जोन वाले क्षेत्रों में शर्तो साथ कार, बाइक के संचालन की छूट मिली है। ऐसे में स्टाफ के पार्टी दफ्तर आने में अब समस्या नहीं है। सरकार ने सीमित स्टाफ के साथ कार्यालयों के संचालन की छूट दे रखी है। ऐसे में राज्यों के पदाधिकारी सीमित स्टाफ के साथ प्रदेश कार्यालयों का संचालन करने की तैयारी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अब बिना लाइसेंस बेच सकते हैं हैंड सैनिटाइजर

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में 20 अप्रैल से घर-घर पहुंचेगा सैनिटाइजर

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More