भारत रत्न मिलने के बाद मिलती है ये सुविधायें, इन चीज़ों का नहीं लगता पैसा

भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार असाधारण राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इस सेवाओं में साहित्य, कला, सार्वजनिक सेवा, खेल और विज्ञान शामिल हैं।

यह जानने लायक है कि भारत रत्न पुरस्कर पाने वाले व्यक्ति को क्या मिलता है। कई लोगों को लगता है कि भारत रत्न पाने वालों को पैसे मिलते हैं लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि भारत रत्न पुरस्कार पाने वाले को कोई धन नहीं मिलता है।

भारत रत्न का पुरस्कार पाने वाले को पुरस्कार के रूप में केवल एक मेडल और सर्टिफिकेट दिया जाता है। इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले व्यक्ति को सरकारी संस्थानों से जुड़ी हुई अनेकों सुविधाएं प्रदान की जाती है।

मिलती हैं यह सुविधाएं-

भारत रत्न पाने वाले व्यक्ति को पूरी जिंदगी इनकम टैक्स नहीं भरना पड़ता है।

इसके अलावा ट्रेन में फ़र्स्ट क्लास कोच में फ्री में सफर की सुविधा दी जाती है।

देश में कहीं भी भ्रमण करने पर वीआईपी सुविधा प्रदान की जाती है।

इसके अलावा भारत रत्न प्राप्तकर्ता को जेड श्रेणी में सुरक्षा प्रदान की जाती है।

साथ ही पुरस्कार प्राप्त करने वाले को कैबिनेट रैंक के बराबर योग्यता दी जाती है।

3 पड़ोसी मुल्कों में घूमने पर भी सुरक्षा प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़ें: जब पूछा ‘एक शब्द में बताएं सचिन आपके लिए क्या हैं?’, आये ऐसे-ऐसे जवाब!

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की कविता को मिली लता मंगेशकर की आवाज, वीडियो वायरल

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)