दुष्कर्म का प्रयास कर रहे भतीजे का काटा प्राइवेट पार्ट

0

प्रदेश में इन दिनों दुष्कर्म की लगातार बढ़ती घटनाओं के बीच इटावा में एक महिला ने अपने भतीजे को करारा सबक सिखाया है। दुष्कर्म का प्रयास करने वाले इस भतीजे का उसकी चाची ने प्राइवेट पार्ट काटने के बाद खंभे से बांध दिया। जब उसका काफी खून बह गया तो फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अस्पताल भेजा।

प्राइवेट पार्ट काट डाला बल्कि खंभे से बांध दिया

इटावा के बसरेहर में बदनीयती से दबोचने वाले वाले पारिवारिक रिश्ते के भतीजे को महिला ने ऐसा सबक सिखाया कि ता जिंदगी वह इसे भूल नहीं पाएगा। रात में सोते समय आरोपित ने जब अस्मत पर हाथ डाला तो महिला ने चाकू से वार कर न सिर्फ उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला बल्कि खंभे से बांध दिया। चिल्लाते हुए बाहर आकर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।बसरेहर थानाक्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर निवासी महिला मंगलवार रात नौ वर्षीय पुत्री के साथ घर में सो रही थी। करीब 11 बजे पारिवारिक भतीजा मनोज नशे की हालत में घर में आया।

Also read : डेटा लीक पर घिरी कैम्ब्रिज एनालिटिका ने अपना कामकाज बंद करने की घोषणा की

इसके बाद बालिका को मारपीट कर उससे अलग कर दिया। इसके बाद उसने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। बचाव करने के दौरान महिला के हाथ में सब्जी काटने वाली छुरी आ गई जिससे उसने भतीजे का प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। इसके बाद वह तड़पने लगा। महिला का इतने पर भी क्रोध शांत नहीं हुआ। उसने तड़प रहे भतीजे को घसीटकर घर बाहर खंभे से बांध दिया।

…लेकिन लोकलाज के चलते चुप रही

इसके बाद महिला ने घर से बाहर निकलकर शोर मचाते हुए पुलिस को सूचना दी। इस बीच काफी भीड़ एकत्र हो गई।थाना प्रभारी बसरेहर विनय कुमार दिवाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो मनोज की हालत देख पहले उसे सीएचसी बसरेहर भिजवाया, हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। महिला ने बताया कि मनोज पूर्व में भी कई बार दुष्कर्म का प्रयास कर चुका था लेकिन लोकलाज के चलते चुप रही। उसने नौ वर्ष की बेटी से मारपीट की।

दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को सबक सिखाया

इसके बाद उससे (महिला से) से दुष्कर्म का प्रयास किया तो उसका अंग भंग कर आरोपित को पिलर से बांध दिया।महिला की शिकायत पर आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 354क और 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है। अब तक की जांच से स्पष्ट है कि महिला ने साहस दिखाकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को सबक सिखाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी हालत में सुधार होने पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

दैनिक जागरण

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More