असम : बाढ़ की स्थिति हुई गंभीर, 9 लाख लोग प्रभावित

0

असम में बाढ़ की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है, जबकि कुछ नए क्षेत्रों में भी बाढ़ के हालात बन गए है। 21 जिलों में आई हाल की बाढ़ के कारण करीब 9 लाख लोग प्रभावित हुए है। लगातार हो रही वर्षा के कारण कई नदियां उफान पर है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल लगातार काम में लगे है। राज्य में अभी 68 राहत कैम्प लगाए गए है जिनमें 7 हजार से अधिक लोग शरण लिये हुए है। प्रभावित लोगों को खाने का सामान और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित किया जा रहा है।

बाढ़ और भूस्खलन के कारण राज्य में छह लोगों की मौत भी हो गई है। दीमा हसाओ जिले में भूस्खलन के कारण लुम्डिंग और सिलचर के बीच रेल सम्पर्क टूट गया है जिसे बहाल करने का प्रयास जारी है। देश के कई पूर्वोत्तर राज्यों में इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है।

राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर है जिसकी वजह से 16 हजार हेक्टेयर फसल जलमग्न हो चुकी है। इसके साथ ही ब्रह्मपुत्र से जारी कटाव की वजह से 19 गांवों पर खतरे के बादल छाए हुए हैं। इतना ही नहीं विकराल रूप ले चुकी बाढ़ से 64 से अधिक सड़कें और दर्जन भर पुल बानी में बह गए हैं।

चिरांग जिले में चंपामती नदी भी खतरे के स्तर से उपर बहने लगी जिससे 2-3 गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। यहाँ के अमीनपारा के ग्रामीण इलाकों बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को सेना के एक दल ने निकाला। हालांकि राज्य के गोलाघाट में बाढ़ से दो लोगों की मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, कई नदियां उफान पर

यह भी पढ़ें: UP : लगातार हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More