दिल्ली : अरविंद केजरीवाल ने नामांकन से पहले वाल्मीकि मंदिर में टेका मत्था

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सोमवार को यहां रैली की शुरुआत की। आम आदमी पार्टी के नेता ने रैली शुरू करने से पहले वाल्मीकि मंदिर में पूजा की।

केजरीवाल दोपहर बाद जामनगर में उपजिलाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

रैली में केजरीवाल के कई समर्थक चुनाव चिह्न झाडू के साथ शामिल हुए। ‘‘अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल’’ के नारों के बीच केजरीवाल ने विजयी चिह्न बना समर्थकों का उत्साह बढ़ाया।

मुख्यमंत्री के साथ उनका परिवार भी था। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप नेता संजय सिंह भी उनके साथ थे।

इस बार किसे कितनी सीटें-

एक सर्वे के मुताबिक कुल 70 में से आप को 59 सीटें मिल सकती है। पार्टी को आठ सीटों का नुकसान हो सकता है। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 36 सीटें चाहिए।

आप के अलाव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस बार के विधानसभा चुनाव में आठ सीटें जीत सकती है यानि उसे पांच सीटों का फायदा हो सकता है। वहीं कांग्रेस के बात करें तो कांग्रेस तीन सीटें हासिल कर सकती है।

बता दें कि 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को 70 में से 67 सीटें मिली थीं। भाजपा ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी।

यह भी पढ़ें: सर्वे : दिल्ली में फिर से बन सकती है केजरीवाल की सरकार

यह भी पढ़ें: निर्भया की मां आशा देवी होंगी नई दिल्ली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी? 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More