हॉफ गर्लफ्रेंड से अंग्रेजी सीख रहे हैं अर्जुन कपूर !

0

अर्जुन कपूर आजकल अपनी हॉफ गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर से अंग्रेजी का ट्यूशन ले रहे हैं। सत्य वचन है ये। बस, अंग्रेजी की यह ट्यूशन क्लास फिल्म में दिखाई पड़ेगी, रियल में नहीं। श्रद्धा और अर्जुन की आगामी फिल्म चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। उपन्यास की मुख्य पात्र रिया सोमानी और माधव झा हैं।

फिल्म में रिया का किरदार श्रद्धा और माधव की भूमिका अर्जुन निभा रहे हैं।चेतन के उपन्यास हॉफ गर्लफ्रेंड में रिया सोमानी बिहार से आने वाले माधव झा को अंग्रेजी सिखाती है। इस दृश्य को फिल्म में भी दर्शाया जाएगा। अब देखना यह होगा कि अर्जुन और श्रद्धा की यह क्लास कितनी मजेदार होगी। वैसे उपन्यास में रिया सोमानी अर्जुन को अंग्रेजी सीखने के लिए अंग्रेजी गाने सुनने, अंग्रेजी उपन्यास और पेपर पढ़ने जैसे तरीके बताती है। खुद अर्जुन से अंग्रेजी में ही बातचीत करती है और वह जहां गलती करता है, वहां सुधार भी करती है। यह सब दोनों क्यों करते हैं, हम यह आपको अभी क्यों बताएं। इस फिल्म में जैक्लीन फर्नांडीज की भी भूमिका है।

19 मई को रिलीज  होगी फिल्म

बताते चलें कि हॉफ गर्लफ्रेंड के बाद श्रद्धा कपूर हसीनाः द क्वीन ऑफ मुंबई फिल्म में दिखाई पड़ेगी। वहीं, अर्जुन कपूर मुबारकां में अभिनय करते नजर आएंगे। जहां तक हॉफ गर्लफ्रेंड की बात है इसका निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स कर रही है। फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी हैं। फिल्म 19 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। जिन लोगों ने चेतन का उपन्यास नहीं पढ़ा है, उन्हें कहानी बताकर सस्पेंस खत्म करना अपराध होगा। बस इतना समझ लीजिए कि उपन्यास की कहानी बिहार के एक गांव से आए पूर्व शाही खानदान के एक लड़के और दिल्ली के एक बिजनेसमैन की बेटी पर आधारित है।

लड़की जहां आधुनिक परिवेश में पली-बढ़ी है, वहीं लड़का पूरी तरह कस्बाई संस्कृति में रचा-बसा है। लड़की यानी रिया सोमानी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है, तो लड़के यानी माधव झा का हाथ अंग्रेजी में तंग है। यह कहानी का एक अहम और कॉमेडी पैदा करने वाला हिस्सा मात्र है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More