Bhojpuri Song: वायरल हुआ आम्रपाली दुबे का करवाचौथ स्पेशल भोजपुरी गाना, देखें वीडियो

सुहागिनों का पर्व करवाचौथ 24 अक्‍टूबर को मनाया जाएगा। करवाचौथ महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का व्रत होता है।

0

सुहागिनों का पर्व करवाचौथ 24 अक्‍टूबर को मनाया जाएगा। करवाचौथ महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का व्रत होता है। इस दिन महिलाएं अपने जीवनसाथी के दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। दिनभर पूजा पाठ की तैयारी होती है, शाम को करवा माता की पूजा के बाद चांद के दर्शन कर व्रत पूर्ण माना जाता है।

वायरल गाना:

यूट्यूब पर करवाचौथ का भोजपुरी गाना वायरल हो रहा है। इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ ही अदाकारा मोनालिसा भी हैं। आम्रपाली दुबे के साथ कई और सुहागिनें पूजा कर रही हैं और भगवान भोलेनाथ से पति की दीर्घायु का आशीर्वाद मांग रही है। ये गाना खूब वायरल हो रहा है।

चंद्रोदय का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त:

इस साल व्रत की तिथि 24 अक्टूबर है। कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि इस साल 24 अक्टूबर 2021, रविवार सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी जो अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इस दिन चंद्रोदय का समय 8 बजकर 11 मिनट पर है। वही पूजा का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 06:55 से लेकर 08:51 तक रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: करवाचौथ पर क्यों किए जाते हैं छलनी से चांद के दर्शन ? जानिये तिथि, शुभ मुर्हूत और चंद्रोदय का सही समय

यह भी पढ़ें: बार-बार क्यों अरुणाचल राग छेड़ता है चीन ? जानिए क्या है इसका इतिहास

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More