अमेरिका इस भ्रम से बाहर निकले कि उत्तर कोरिया अपना परमाणु हथियार छोड़ देगा

0

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने फिर एक बार अमेरिका पर निशाना साधते बोला की अमेरिका का यह सोचना भ्रम है कि वह परमाणु हथियार छोड़ देगा। उसने देश को निशाना बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के ताजा प्रतिबंधों को ‘युद्ध समान कृत्य’ बताते हुए कहा कि यह उसकी संप्रभुता का उल्लंघन करता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से उत्तर कोरिया के खिलाफ नए कठोर प्रतिबंधों को मंजूरी दी थी। ये प्रतिबंध उत्तर कोरिया के हाल में एक बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण करने के मद्देनजर लगाए गए। इस मिसाइल के बारे में प्योंगयांग का कहना है कि यह अमेरिका में कहीं भी पहुंच सकता है।

Also Read: आज भी लखनऊ के लोगों के दिलो में बसते हैं ‘अटल बिहारी वाजपेयी’

उत्तर कोरिया ने की चीन से बातचीत

इस प्रस्ताव को अमेरिका ने तैयार किया था और उत्तर कोरिया के करीबी सहयोगी चीन के साथ बातचीत की थी। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक वक्तव्य में कहा, ‘‘हम अमेरिका और उसके अनुयायियों के प्रतिबंध प्रस्ताव को हमारे गणराज्य की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन मानते हैं। यह युद्ध का कृत्य है जो कोरियाई प्रायद्वीप और क्षेत्र में शांति और स्थिरता का उल्लंघन करता है। हम इस प्रस्ताव को साफ तौर पर खारिज करते हैं।’’ मंत्रालय ने कहा कि प्रतिबंध उत्तर कोरिया की पूर्ण आर्थिक नाकेबंदी के समान है।

Also Read: संविधान से देश चलता है, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के फतवों से नहीं: साक्षी महाराज

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार

उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘अगर अमेरिका सुरक्षित रहना चाहता है तो उसे डीपीआरके (उत्तर कोरिया) के प्रति शत्रुतापूर्ण नीति का हर हाल में त्याग करना चाहिए और देश के साथ रहना सीखना चाहिए। उसे इस भ्रम से बाहर आ जाना चाहिए कि हम अपना परमाणु हथियार छोड़ देंगे, जिसे हमने तमाम कठिनाइयों के बावजूद विकसित किया है।

साभार: ( जनसत्ता )

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More