इस महिला को चाह के भी नहीं पछाड़ पा रहे अंबानी…

0

देश में सबसे अमीरो में गिने जाने वाले अंबानी इन दिनों एक महिला को न  पछाड़ पाने से परेशान है। वैसे तो अंबानी भारतीय अमीरों की लिस्ट में टॉप पर हैं। लेकिन एक महिला जिन्होंने अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है।

मुकेश अंबानी उन्हें पीछे नहीं कर पाए हैं

दौलत के मामले में रियलांस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का फोर्ब्से लिस्टज के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ इस समय करीब 38 अरब डॉलर है। लेकिन, फिर भी वो दुनिया की सबसे अमीर महिला एलिस वॉल्टन को पीछे नहीं छोड़ पा रहे हैं, पिछले कई वर्षों से मुकेश अंबानी उन्हें पीछे नहीं कर पाए हैं।

अंबानी दुनिया के टॉप 20 अमीर लोगों में भी शुमार

अंबानी को जिस महिला से टक्कर मिल रही है, वह कोई नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वालमार्ट के फाउंडर सैम वाल्टन की बेटी एलिस वाल्टन हैं। पिछले 5 महीने में मुकेश अंबानी की दौलत 45 हजार करोड़ रुपए बढ़ी है। यही नहीं, मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 20 अमीर लोगों में भी शुमार हैं। उनकी दौलत लगातार बढ़ रही है।

also read : लोकसभा चुनाव लड़ सकते है कन्हैया!, कैसे आये चर्चा में…

एलिस की दौलत में भी तेजी से इजाफा हुआ है

सैम वाल्टन ने 1967 में वालमार्ट की स्थापना की थी, जो इस समय दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल चेन है। 1992 में सैम की मृत्यु के बाद तीनों बच्चों में उनकी हिस्सेदारी बंट गई। वालमार्ट में अपनी होल्डिंग के दम पर एलिस वाल्टन और उनके दोनों भाई दुनिया के टॉप 20 अमीरों की लिस्ट में हैं।एलिस की दौलत में भी तेजी से इजाफा हुआ है।

जल्द ही वाल्टन को पीछे छोड़ सकते हैं

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते एक साल में एलिस वाल्टन की दौलत 8.21 अरब डॉलर बढ़कर 41.4 अरब डॉलर  हो गई है। इस प्रकार मुकेश अंबानी से वह सिर्फ 6 हजार करोड़ रुपए ही आगे हैं। हालांकि अंबानी की दौलत जिस तेजी से बढ़ रही है, तो उम्मीद है कि वह जल्द ही वाल्टन को पीछे छोड़ सकते हैं।

अंबानी की दौलत बढ़कर 38 अरब डॉलर पहुंच गई है

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक बीते एक साल के दौरान अंबानी की दौलत लगभग 1.14 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 40.4 अरब डॉलर हो गई है। इसके दम पर ही वह दुनिया के 20वें बड़े अमीर बने हुए हैं। फोर्ब्सल के मुताबिक, आरआईएल का रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ने और रिलायंस जियो को मिली अपार सफलता के चलते रिलायंस के शेयर्स में एतिहासिक तेजी है और इसी के चलते मुकेश अंबानी की दौलत बढ़कर 38 अरब डॉलर पहुंच गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More