पांच राज्यों में हार का मुंह देख चुकी भाजपा पर विपक्ष हावी होता नजर आ रहा है। 2019 में भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए सपा ने पदयात्रा का आगाज कर दिया है। इस पदयात्रा के माध्यम से सपा कार्यकर्ता सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर अखिलेश सरकार के कामों का ब्यौरा देंगे। इस पद यात्रा को समाजावादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश (akhilesh) यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अखिलेश ने कहा कि तीन राज्यों में हार के बाद थोड़ा रंग बदला है उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद पूरा रंग बदल जाएगा।
अखिलेश ने भाजपा पर हमलावर रवैया अपनाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ नाम बदलना जानती है। सिर्फ नाम बदलने का काम कर रही है और जमीन पर कोई काम नही कर रही है। अखिलेश यादव ने सपा सरकार में कराए गए कामों की लिस्ट बताते हुए जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि इकाना स्टेडियम से लेकर मेट्रो और रिवर फ्रेंट हो सभी काम सपा सरकार में कराए गए।
#Lucknow– ये #सरकार लाईटें ऑन नहीं कर रही हैं..दीवाली के दिन भी अंधेरा फैलाया, #भाजपा ने सिर्फ काम रोकने का काम किया, #सपा के कामों को बीच में रोका @yadavakhilesh @samajwadiparty @MediaCellSP pic.twitter.com/yBOsE4Bgut
— Journalist Cafe (@journalist_cafe) December 15, 2018
मेट्रों के काम को बीच में रोक दिया गया
अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाएं है जो अभी तक अधूरी पड़ी हैं। कानपुर मेट्रों के काम को बीच में रोक दिया गया इसे पूरा नहीं होने दिया। लखनऊ के रिवरफ्रांट को सपा सरकार में बनाया गया लेकिन भाजपा सरकार ने उसको जांच के दायरे में ला दिया। इतना ही नहीं गोमती पुल का जो सपा सरकार में बनाया गया उसका पर पर भी भाजपा अपना नाम ले रही है।
केनाल रोड पर काम भी वैसे का वैसी ही पड़ा है। हमारी सरकार ने सिविल और लोहिया अस्पताल में कई काम किए गए। केजीएमयू में दो सौ बेड लगवाए और न जाने कितने काम कराएं हमारी सरकार ने।सरकार ने दिवाली के दिन भी लाईंटे बंद कर रखी थी। पिपराघाट का पुल जिसे सपा सरकार ने बनाया था उसे भाजपा ने अपने नाम कर दिया। इस काम को रोक भी दिया गया था। एक पिलर दो साल बाद पूरा किया गया और कहा गया तेजी से काम करिया गया।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)