कोरोना से जंग जीतकर घर लौटीं ऐश्वर्या और आराध्या, अमिताभ-अभिषेक अब भी अस्पताल में

aishwarya aaradhya

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या को नानावटी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दोनों का कोविड-19 टेस्ट पॉजीटिव आया जिसके चलते उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ऐश्वर्या के पति व अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनके पिता, बॉलीवुड आइकन अमिताभ बच्चन अभी भी नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। इन दोनों की भी कोविड-19 टेस्ट पॉजीटिव आया था।

अभिषेक ने कहा- शुक्रिया-

अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर इसके लिए सभी की दुआओं का शुक्रिया किया। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, “लगातार सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। इसे लिए सदा आपके आभारी रहेंगे। ऐश्वर्या और आराध्या का टेस्ट निगेटिव आया है और वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। वो अब घर पर ही रहेंगी। मैं और मेरे पापा अभी मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अस्पताल में ही रहेंगे।”

यह भी पढ़ें: आइसोलेशन वॉर्ड में हैं ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन, अब ऐसी है दोनों की तबियत !

यह भी पढ़ें: अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में जमकर नाचे थे बिग बी, 13 साल बाद देखें पूरा वेडिंग एल्बम

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)