अच्छा तो, इसलिए गिराई जा रहीं है त्रिपुरा में मूर्ति, bjp का ये है प्लान

0

त्रिपुरा (tripura) में भाजपा के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कई मूर्तियां तोड़ी जा चुकी है। त्रिपुरा में पहले लेनिन की और फिर बाद में श्यामा प्रसाद की प्रतिमा को गिरा दिया गया। अभी न जाने कितनी और मूर्तियां तोड़ी जानी है।

राजा की मूर्ती बनाये जाने की योजना है

नॉर्थ ईस्ट टुडे के संपादक और त्रिपुरा के आखिरी राजा महाराजा बीर बिक्रम सिंह के पौत्र प्रद्युत माणिक्य ने ऐसी आशंका जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मूर्ति विवाद में उनके दादा को न शामिल किया जाए। दरअसल, जानकारी ये सामने आ रही है कि बीजेपी महाराजा बिक्रम माणिक्य की 184 फीट ऊंची मूर्ति बनाने की योजना बना रही है।

also read :  पीएम के नाम के आगे नहीं बोला ‘श्री’ तो….काट दी जवान की…

इस संबंध में प्रद्युत माणिक्य ने ट्वीट में कहा, ‘मेरे दादा महाराजा बीर बिक्रिम को इस मूर्ति विवाद में मत घसीटिए। लेनिन और मार्क्स की जगह महाराजा की मूर्ति लगाने के सुझाव निराशाजनक हैं। अगर कोई उन्हें (महाराजा) सम्मानित करना चाहता है तो वो अलग नई मूर्ति बनवाने के लिए स्वतंत्र हैं।

मूर्ति प्रहार के बीच उन्होंने ट्वीट किया

‘बता दें कि प्रद्युत माणिक्य त्रिपुरा के अंतिम राजा के पौत्र होने के साथ कांग्रेस से जुड़े हैं। चुनाव से पहले उनके बीजेपी में शामिल होने की भी चर्चा हुई थी। त्रिपुरा में लेनिन की मूर्तियों पर किए जा रहे प्रहार के बीच उन्होंने ये ट्वीट किया है।

aajtak

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More