#दीपावली : सीएम योगी ने किया हनुमानगढ़ी के दर्शन
छोटी दिवाली के मौके पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाने के बाद बुधवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान रामलला के दर्शन कर उनका पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमानगढ़ी में भी मत्था टेका।
मुख्यमंत्री कनक भवन, सुग्रीव किला और अयोध्या में लगने वाली राम प्रतिमा स्थल का भी निरीक्षण करेंगे। वे अयोध्या के संतों से भी मिलेनेग, सुबह 10 बजे वे गोरखपुर रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री ने तीन अहम घोषणाएं भी की
इससे पहले मंगलवार को अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। त्रेता युग की तरह अयोध्या नगरी को सजाया गया और रिकॉर्ड 3 लाख से ज्यादा दियों को सरयू तट पर एक साथ जलाया गया। दिवाली के तोहफे के रूप में मुख्यमंत्री ने तीन अहम घोषणाएं भी की। उन्होंने फ़ैजाबाद का नाम अयोध्या करने, राजा दशरथ के नाम से मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम करने की घोषणा भी की।
Also Read : जानें, दिवाली पूजन का शुभ समय और पूजा विधि एवं मंत्र
राम मंदिर को लेकर पूरे देश में छिड़ी बहस के बीच दीपोत्सव मनाने रामनगरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “आज से फैजाबाद जिला, अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। अयोध्या हमारी आन, बान और शान है। इसकी पहचान भी भगवान राम से ही होती है। अयोध्या में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नाम राजा श्री दशरथ के नाम होगा। अयोध्या में बन रहे एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम पर होगा।
मंदिर के संबोधन के दौरान राम मंदिर निर्माण को लेकर भी जमकर नारे लगे, जिसके बाद सीएम योगी ने कहा, “अब अयोध्या के साथ दुनिया की कोई ताकत अन्याय नहीं कर सकेगी। अयोध्या के निवासियों की भावना से सभी परिचित हैं।”मुख्यमंत्री ने कहा, “पीएम मोदी ने जनकपुर और अयोध्या के बीच बस सेवा प्रारंभ की। इससे नेपाल के साथ हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे। मैं भी राम-जानकी विवाह के कार्यक्रम में शामिल होने जनकपुर जाऊंगा। साभार
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)