‘फनर’ को मर्लिन मुनरो के बगल में दफनाया जाएगा

0

वयस्क पत्रिका-प्लेबॉय के संस्थापक हग हेफनर को हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मर्लिन मुनरो के बगल में दफनाया जाएगा। हेफनर की पत्रिका प्लेबॉय के प्रथम अंक के मुखपृष्ठ पर मुनरो की ही तस्वीर छपी थी।

read also : ये युवा.. गुजरात चुनाव में बनेंगे बीजेपी के गले की हड्डी     

उन्होंने 1992 में यह प्लॉट 75,000 डॉलर में खरीदा था

अमेरिकि रिपोर्टर के मुताबिक, हेफनर को वेस्टवुड मेमोरियल पार्क में जिस स्थान पर दफनाया जाएगा, उस स्थान को हेफनर ने 1962 में मर्लिन मुनरो की मौत के बाद आरक्षित करके रखा था। उन्होंने 1992 में यह प्लॉट 75,000 डॉलर में खरीदा था।

also read :  दिग्विजय, कमलनाथ, सिंधिया हैं मप्र के सीएम बन सकते हैं : चिदंबरम

हेफनर ने 91 साल की उम्र में प्राकृतिक कारणों से दम तोड़ा

प्लेबॉय इंटरप्राइजेज की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हेफनर ने 91 साल की उम्र में प्राकृतिक कारणों से दम तोड़ा है।लॉस एंजेलिस कब्रिस्तान में हेफनर को कई अन्य हॉलिवुड हस्तियों के साथ दफनाया जाएगा, जिसमें संगीतकार रॉय ऑब्रिसन, लेखक ट्रूमैन कैपोटे और डीन मार्टिन शामिल हैं।

read also : ये युवा.. गुजरात चुनाव में बनेंगे बीजेपी के गले की हड्डी

उनके माता-पिता नेब्रास्का के रूढ़िवादी प्रोटेस्टेंट थे

हेफनर का जन्म नौ अप्रैल 1926 को शिकागो में हुआ था। उनके पिता ग्लेन हेफनर एक अकाउंटेंट और मां ग्रेस हेफनर एक शिक्षिका थीं। उनके माता-पिता नेब्रास्का के रूढ़िवादी प्रोटेस्टेंट थे।

बदलाव को लेकर उनकी ये छवि कहीं दबकर रह गई

वह संपादक, पत्रकार, निर्माता और उद्यमी थे लेकिन प्लेबॉय पत्रिका के साथ अमेरिका में वयस्क मनोरंजन बाजार में बदलाव को लेकर उनकी ये छवि कहीं दबकर रह गई।

मुखपृष्ठ पर मर्लिन मुनरो की नग्न तस्वीर छपी हुई थी

हेफनर ने मनोविज्ञान में शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने 1953 में प्लेबॉय पत्रिका का पहला संस्करण प्रकाशित किया। इसके मुखपृष्ठ पर मर्लिन मुनरो की नग्न तस्वीर छपी हुई थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More