…तो इस वजह से बरी हो गई तब्बू और सोनाली

0

सलमान खान को काले हिरन के शिकार मामले में जेल हो चुकी है। लेकिन उनके साथ अन्य अभिनेता सैफ और अभिनेत्री तब्बू और सोनाली थी। बाकी के आरोपियों को बरी कर दिया गया जबकि सलमान खान को पांच साल की जेल और दस हजार का जुर्माना दिया गया है। कोर्ट ने सोनाली और तब्बू को एक खास वजह के चलते छोड़ दिया। सुनवाई के दौरान एक गवाह पहचान नही पाया और वो बरी हो गई।

माना जा  रहा है कि सलमान की सजा के पीछे उनके ग्रह नक्षत्रों को दोषी माना जा रहा है तो दूसरी तरफ दोनो अभिनेत्रियों को बरी होने के पीछे वजह उनके लिए लकी साबित हुए सफेद सूट को माना जा रहा है।

खास  गवाह नहीं कर पाया था पहचान

शिकार मामले में  तब्बू और सोनाली पर भी आरोप था।  को  कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। दोनों ही एक्ट्रेस एक खास वजह से इस मामले में बची हैं। सुनवाई के दौरान एक प्रमुख गवाह उन्हें पहचानने में नाकाम रहा, जिसके चलते वे बरी हुईं। दोनों ही एक्ट्रेस के बचने के पीछे मुख्य कारण सफेद सूट को माना जा रहा है।

Also Read :  अब्दुल्ला ने दिया जवाब हिंदुस्तान कोर्ट नही देखती हिंदू – मुसलमान

गवाह ने इसी के साथ सैफ अली खान की पहचान की। लेकिन वह यह साबित नहीं कर सका कि सैफ ने गोली ने गोली चलाई थी या सलमान को वैसा करने के लिए उकसाया था।आपको बता दें कि गुरुवार को 1998 के काला हिरण शिकार मामले में फैसला आया।  कोर्ट ने सलमान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने  10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। सजा के एलान के बाद सलमान के फैन सक्ते  में आ गये थे। हर तरफ सलमान को सजा को सजा दिए जाने के बाद फैन ने सोशलमीडिया में पर अपने अपने तरीके से विरोध जताना शुरु कर दिया।  तो दूसरी तरफ कई लोगो ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत भी किया।

कलाकारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था

वहीं, अन्य आरोपियों में शामिल सैफ, तब्बू, सोनाली और नीलम को बरी कर दिया गया था। पूनमचंद बिश्नोई ने इस मामले में सलमान समेत पांच बॉलीवुड कलाकारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई के वक्त कोर्ट में तब्बू और सोनाली को भी पेश किया गया, जहां पर पूनमचंद इन दोनों को पहचान नहीं सका।

हिरण का शिकार करने के लिए उकसाया था

जज ने इस पर पूनमचंद से पूछा कि एफआईआर में नाम का जिक्र किए जाने के बाद वह दोनों एक्ट्रेसेस को क्यों नहीं पहचान पाया?गवाह पूनमचंद ने इस पर कहा कि तब सलमान के साथ में जो महिलाएं थीं, वे सफेद रंग के सलवार-सूट पहने हुए थीं। हालांकि, सैफ को उसने पहचान लिया। दावा किया कि वह उस वक्त जीप में आगे बैठे थे। मगर गवाह साबित नहीं कर पाया कि सैफ ने गोली चलाई थी या फिर सलमान को उन्होंने दो काले हिरण का शिकार करने के लिए उकसाया था। इसलिए ये माना जा सकता है कि बाकी के दो अभिनेत्रियों के लिए सफेद रंग भाग्यशाली साबित हुआ है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More