कभी राहुल गांधी को पीएम बनते देखना चाहती थीं दीपिका पादुकोण

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मंगलवार शाम दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच पहुंचकर सबको हैरान कर दिया। मंगलवार को दीपिका अपनी फिल्म छपाक के प्रचार के लिए दिल्ली में थीं।

दीपिका करीब साढ़े सात बजे विश्वविद्यालय परिसर पहुंची। यहां उन्होंने केवल 10 मिनट का समय बिताया। दीपिका ने वहां जुटे छात्रों और अध्यापकों को संबोधित नहीं​ किया।

राहुल गांधी को लेकर कही ये बात-

खुद को राजनीति से दूर रखने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने दस साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती है।

2010 में अपने एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि वो राजनीति के बारे में ज्यादा नहीं जानती लेकिन राहुल जो कर रहे हैं हमारे देख के लिए, एक बेहतर उदाहरण पेश कर रहे हैं।

इस दौरान दीपिका ने यह भी कहा था कि राहुल हमारे देश के लिए बहुत कुछ कर रहे है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि वह एक दिन पीएम बनेंगे।

यह भी पढ़ें: प्रिया प्रकाश वॉरियर के बाद दीपिका पादुकोण ने मारी आंख, VIDEO वायरल

यह भी पढ़ें: JNU पहुंचीं दीपिका, पर उन्होंने कहा क्या?

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)