प्रिया प्रकाश वॉरियर के बाद दीपिका पादुकोण ने मारी आंख, VIDEO वायरल

0

बॉलीवुड के खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छपाक’ के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी। यह फिल्म रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म का ट्रेलर खूब तारीफ बटोर रहा है।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दीपिका का क्यूट अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शेयर किए गए वीडियो में दीपिका प्रिया प्रकाश वॉरियर को चैंलेज देती नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B6p2szhgCUN/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में दीपिका प्रिया प्रकाश वॉरियर के अंदाज में आंख मारती नजर आ रही है। दीपिका पादुकोण ने इस वीडियो में प्रिया को टैग किया है। यह वीडियो ‘छपाक’ की शूटिंग के दौरान का है। इसमें वह मेघना गुलजार से बात करते दिख रही है।

रातों-रात स्टार बनी थीं प्रिया-

प्रिया प्रकाश वॉरियर दक्षिण भारत की अभिनेत्री हैं। ‘ओरु अदार लव’ से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।

फिल्म ‘ओरु अदार लव’ के गाने’मानिक्य मलाराया पूवी’ गाने में अपने किलर एक्सप्रेशन से वह रातों-रात स्टार बन गईं थी। कजरारे नैनो से अठखेलियां करने वाली प्रिया प्रकाश वॉरियर ने कई दिल को घायल किया था।

यह भी पढ़ें: ‘विंक गर्ल’ के देसी लुक ने फैंस को किया घायल, देखें तस्वीरें

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने मारी आंख, प्रिया प्रकाश बोली मिली खुशी की सौगात

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More