Birthday Special : कज़िन बहन के साथ रजा मुराद ने दिया था रेप सीन

0

आज रजा मुराद का जन्मदिन है। रजा मुराद बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने दमदार अंदाज के लिए जाने जाते हैं। आज रजा मुराद 69 साल के हैं।

दमदार आवाज़ इनकी पहचान-

रजा मुराद दमदार आवाज के मालिक हैं और उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

आज भी और उनकी आवाज़ से लोग कांप जाते है।

अपनी आवाज मात्रा से डराने वाले रजा मुराद वह एक व्यक्ति से बहुत डरते हैं।

उन्हें बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस जीनत अमान से डर लगता था।

जीनत को छूने से किया इनकार-

एक बार रजा मुराद को जीनत अमान के साथ एक सीन शूट करना था लेकिन वह इतना डर ​​गए थे कि उन्होंने एक्ट्रेस जीनत को छूने से इनकार कर दिया।

यह उस समय की बात है जब बॉलीवुड डकैतों को लेकर कई फिल्में बनाता था।

यह किस्सा फिल्म ‘डाकू हसीना’ से जुड़ा हुआ है।

फिल्म में जीनत अमान और राकेश रोशन मुख्य भूमिका में थे।

रजा मुराद इस फिल्म में खलनायक का किरदार निभा रहे थे।

कहा जाता है कि इस फिल्म में जीनत अमान और रजा मुराद के बीच एक रेप सीन फिल्माया जाना था।

लेकिन रजा मुराद ने इस दृश्य को करने से मना कर दिया।

फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं माने।

जीनत के चचेरे भाई हैं रजा-

बता दें कि रजा मुराद जीनत अमान के रिश्तेदार हैं।

असल जिंदगी में रजा मुराद जीनत के चचेरे भाई लगते हैं।

इस कारण से वह जीनत के साथ एक रेप का सीन शूट करने से डर गए थे।

जब रजा निर्देशक के समझाने पर भी सहमत नहीं हुए तब निर्देशक अशोक देव ने जीनत को उन्हें मनाने की ज़िम्मेदारी दी।

…तब जाकर माने रजा-

जीनत ने रजा को समझाया कि कलाकार के रूप में हमें यहां रिश्ते को नहीं देखना चाहिए बल्कि हमारे काम को देखना चाहिए।

अभिनय के दौरान अभिनेता केवल चरित्र निभाता है।

जीनत के समझाने के बाद रजा इस दृश्य को करने के लिए तैयार हो गए थे।

एक इंटरव्यू में रजा मुराद ने बताया था कि जीनत के साथ फिल्माया गया यह सीन उनके करियर का सबसे मुश्किल सीन था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More