‘राम तेरी गंगा मैली’ के हीरो राजीव कपूर का निधन, 58 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, शोक में कपूर खानदान

0

बॉलीवुड के सबसे बड़े और मशहूर कपूर खानदान से जुड़ी एक दुखद खबर आ रही है। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और रणधीर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार 9 फरवरी 2021 को निधन हो गया है।

इससे पहले ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। अभी परिवार उस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि अब फिर से कपूर फैमिली पर मुसीबत आ पड़ी है। इस खबर से कपूर खानदान के साथ साथ पूरा बॉलीवुड शोक में है।

राजीव कपूर 58 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुबह हार्ट अटैक पड़ने के बाद रणधीर कपूर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए थे लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

https://www.instagram.com/p/CLEE5tJgt25/?utm_source=ig_web_copy_link

एक्टर, डायरेक्ट और फिल्ममेकर थे राजीव कपूर

राजीव कपूर एक्टर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे। उन्होंने 1983 में फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से डेब्यू किया था। ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म में वो मुख्य भूमिका में नज़र आए थे।
इसके अलावा वो कई और बड़ी फिल्मों आसमान (1984), लवर बॉय (1985), जबरदस्त (1985) और हम तो चले परदेस (1988) में भी नज़र आए।

राजीव कपूर ने जिन फिल्मों को प्रोड्यूस किया उसमें आ अब लौट चलें (1999), प्रेमग्रंथ (1996) और Henna (1991) है. प्रेमग्रंथ को राजीव कपूर ने डायरेक्ट भी किया था।

यह भी पढ़ें: हीरोइन बनने निकली युवती की हुई रहस्यमयी मौत, तीन दिनों तक लावारिस की तरह पड़ा रहा शव

यह भी पढ़ें: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More