अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने गंगा में पिता की अस्थियों को किया विसर्जित

पंकज त्रिपाठी के साथ सेल्फी लेने वालों की लगी भीड़

0

वाराणसी। फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज अपने पिता के अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने के लिए अस्सी घाट पहुंचे । हिंदू रीति रिवाज के साथ पूजा-पाठ कर अपने पिता की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया। अस्सी घाट पर अचानक फैंस अपने बीच अभिनेता पंकज त्रिपाठी को देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। पंकज त्रिपाठी के साथ अस्सी घाट पर फोटो भी खिंचवाने लगे लेकिन पंकज त्रिपाठी ने बड़े ही सादगी से अपने फैंस को अपने आने का जब प्रयोजन बताया तो लोग उनके पास से हटे। तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्रा ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी का पूजा पाठ करवाया। बलराम मिश्रा ने बताया कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने पिता की अस्थियों को बीच गंगा में प्रवाहित करके बजड़े में ही पिंडदान और बाकी संस्कार को पूर्ण किया। अस्थि विसर्जन के दौरान पंकज त्रिपाठी काफी ज्यादा भावुक दिखे। पंकज त्रिपाठी के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

also read : दो दिन पड़ेगा इस साल रक्षाबंधन, 30 या 31 जानिए कब बांधे राखी, जानें शुभ मुहूर्त ..

OMG 2 को लेकर अभिनेता पंकज त्रिपाठी काफी चर्चाओं में हैं। पंकज त्रिपाठी ने अस्सी घाट पर तुलसी की चाय भी पी इस दौरान प्रशंसकों की भीड़ लग गई।प्रसंशकों को बड़े प्यार से समझाते हुए उन्होने आने का प्रयोजन बताया जिसके बाद लोग मान गए।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More