राष्ट्रपति चुनाव: संजय सिंह का ऐलान, यशवंत सिन्हा को समर्थन देगी आम आदमी पार्टी

0

आने वाले दो दिन बाद यानि 18 जुलाई को राष्ट्रपति के चुनाव होने हैं. वोटिंग के तीन दिन बाद यानि 21 जुलाई को भारत के नये राष्ट्रपति के नाम ऐलान किया जायेगा. इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में एक तरफ एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू हैं तो विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को प्रत्याशी बनाया गया है. इन सबके बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की घोषणा की है.

शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में आप सांसद संजय ने कहा

‘आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी. हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं, लेकिन वोट यशवंत सिन्हा को करेंगे.’

बता दें पिछले शनिवार को प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात कही थी. शिवपाल ने कहा था कि सपा मुझे इग्नोर करती है, मुझे किसी बैठक में नहीं बुलाती. लेकिन, मुझे सीएम योगी आदित्यनाथ ने डिनर पे बुलाया था. अब मैं द्रौपदी मुर्मू को ही अपना वोट दूंगा.

वहीं, बीते गुरूवार को सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया. उन्होंने कहा हमारी पार्टी द्रौपदी मुर्मू को वोट करेगी. अमित शाह का फोन भी आया था और मेरी उनसे भी मुलाकात हुई. उन्होंने भी द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा. सिर्फ राष्ट्रपति चुनाव में हम एनडीए के साथ हैं.

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More