गोल्फ जगत का दिग्गज खिलाड़ी जिसका 125 महिलाओं से था संबंध

0

गोल्फ जगत का ऐसा दिग्गज खिलाड़ी जिसके नाम पर अवार्ड्स की बहुत लंबी लिस्ट है, जिसने चार बार गोल्फ का मास्टर टूर्नामेंट और तीन बार यूएस चैंपियनशिप जीता। लेकिन इन तमाम उपलब्धियों के इतर उनका नाम इस वजह से जाना जाता है क्योंकि उन्होंने ढेर सारी महिलाओं के साथ शारिरिक संबंध बनाए। इस खिलाड़ी के नाम जितने अवार्ड्स की लिस्ट है उससे भी कहीं बड़ी लिस्ट महिलाओं के साथ संबंध बनाने की है।

सेक्स स्कैंडल की लगी थी झड़ी

जी हां…हम बात कर रहे हैं 30 दिसंबर 1975 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में जन्में मशहूर गोल्फर एल्ड्रिक टॉन्ट वुड्स की। जिन्हें दुनिया ‘टाइगर’ के नाम से पुकारती है। किसी महिला के साथ सेक्स स्कैंडल में टाइगर का पहली बार नाम 2009 में आया। उसके बाद तो उनके सेक्स स्कैंडल की झड़ी लग गई। लोग गिण नहीं पाए कि टाइगर के नाम गोल्फ में अवार्ड ज्यादा दर्ज है या महिलाओ के साथ सेक्स सम्बन्ध।

एक के बाद एक सेक्स स्कैंडल आने के बाद टाइगर का कैरियर खत्म सा हो गया. कैरियर ही नही निजी जिंदगी में रिश्ते भी। टाइगर की पत्नी एलेन ने उसकी रोज रोज के स्कैंडल से तंग आकर उससे तलाक ले लिया।

टाइगर के बारे में सबसे पहला खुलासा एक अखबार नेशनल इन्कवायरर ने किया था। इसमें न्यूयॉर्क के एक नाइटक्लब की मैनेजर रुशेल के अफेयर की खबर छपी थी। कहा जाता है कि उन्होंने 120 महिलाओं के साथ संबंध बनाने के साथ पांच शादियां की थीं।

नींद नहीं आती तो बिजी रहने के  लिए सेक्स

टाइगर के बारे में मशहूर है कि उन्हें रात में नींद नहीं आती थी। इसीलिए अपने आपको व्यस्त रखने के लिए वो सेक्स करते थे। वो रात में 9 बजे से लेकर सूर्योदय तक ऐसा करते थे।

ये बात उनकी एक माशूका लॉर्डना ने कही थी। थेरेसा नाम की एक महिला ने कहा था कि उसने टाइगर के साथ उनकी शादी से पहले और यहां तक की शादी के बाद भी सेक्स किया था।

टाइगर के सेक्स स्कैंडल का खुलासा करने वाली रुशेल ने बताया था कि टाइगर की ये दिली इच्छा थी कि वो एक बार उसके साथ ऐसा संबंध बनाएं जिसमें दो मर्द हो। इस पर टाइगर ने कहा था कि ये ख्याल उन्हें सपने में आया था। उनके फोन में पॉर्न क्लिप और कार्टून की भरमार रहती थी। वो हर गोल्फ मैच खत्म होने के बाद अश्लील वीडियो को देखा करते थे।

कॉलगर्ल को संबंध बनाने के लिए दिए थे 60 हजार डॉलर

एक बार टाइगर ने एक कॉलगर्ल के साथ संबंध करने के बदले उसे 60 हजार डॉलर दिए थे। अपनी एक पड़ोसी से संबंध बनाने के बाद उसकी 21 वर्षीय बेटी को भी नहीं छोड़ा था। उस युवती का नाम रेशेल कोड्रिएट था। टाइगर ने एक बार एक पॉर्न फिल्म की एक्ट्रेस को मैसेज किया था कि वो उसके साथ नहाते हुए संबंध बनाने चाहते हैं।

Also Read : SBI ने ग्राहकों को दी बड़ी खुशखबरी, पढ़ें पूरी खबर…

कहा जाता है कि टाइगर अपनी प्रेमिकाओं से लाल रंग के इनर वियर पहनने के लिए कहा करते थे। उन्होंने अपनी एक प्रेमिका महिला मिंडी लॉटन से बताया था कि उनका मां को लाल रंग बहुत पसंद था, इसीलिए वो ऐसा करते थे। जब उनके पिता के निधन की खबर आई, उस वक्त भी वह एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने में व्यस्त थे।

टाइगर हर सेक्स के बाद फल खाते और कार्टून पिक्चर देखा करते थे। पत्नी से तलाक के बाद टाइगर का संबंध एक गोल्फर साथी जोसन डफ्नर की पूर्व पत्नी के साथ भी रहा, लेकिन 2015 में ये दोनों अलग हो गए। सेक्स स्कैंडल के खुलासों के बाद टाइगर का करियर बुरी तरह से ध्वस्त हो गया था। अंत में उन्होंने गोल्फ से सन्यास ले लिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More