दिनेश लाल की ‘निरहुआ हिंदुस्तानी-3’ ने यू-ट्यूब पर उड़ाया गरदा
भोजपुरी सिनेमा की सबसे सुपरहिट जोड़ी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे जब भी साथ आते है कुछ न कुछ तो धमाकेदार होता ही है। इस बार सोशल मीडिया पर दोनों स्टार्स कहर बरपा रहे है।
यू-ट्यूब पर निरहुआ और आम्रपाली स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी-3’ रिलीज हुई। फिल्म ने इस प्लेटफार्म पर आते ही गरदा उड़ा दिया।
इसके अब तक 70 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में शुभी शर्मा, संजय पांडेय, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी और आशीष शेंद्रे भी शामिल है।
निरहुआ की ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ सुपरहिट-
इसके अलावा निरहुआ की फिल्म ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। इस फिल्म के कलेक्शन से सिनेमाहाल के मालिक और फिल्म वितरक काफी खुश है।
भोजपुरी सिनेमा ने बहुत दिनों बाद ऐसा मौका आया है जब निरहुआ की किसी फिल्म का जितना कलेक्शन एक हफ्ते में होता था उतना ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ का केवल एक दिन का कलेक्शन है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ ने ऐतिहासिक बंपर ओपनिंग की है जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। निरहुआ के फैंस अपने फेवरेट हीरो कि फिल्म देखने को बेकरार है। फिल्म का हर शो हाउस फुल जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘क्रेक फाइटर’ पवन सिंह जमकर मचा रहे सिनेमाघरों में धमाल
यह भी पढ़ें: ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ का जलवा बरकरार, ‘निरहुआ’ ने रचा इतिहास
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)