सीएम योगी ने अटल जी की अस्थियों का किया विसर्जन

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटेश्वर के रानी घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल (Atal) बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन किया। इस समय अटल जी का परिवार भी उनके साथ था।

तेज बरसने के बाद बारिश की रफ्तार कम हो गई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बटेश्वर पहुंचे हैं। उनके पहुंचते ही पहले से छाई काली घटाओं ने तेज बरसात कर दी। इससे प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई लेकिन कुछ पल तेज बरसने के बाद बारिश की रफ्तार कम हो गई।

Also Read :  पेट्रोल के दाम हुए 80 पार, कुछ तो करो सरकार

शनिवार को तय समय से करीब आधा घंटा देरी से सीएम योगी का हैलीकॉप्टर बटेश्वर पहुंचा। हर तरफ से पुलिस ने रास्ते सील किये हुए थे। बाह रोड पर बने हैलीपेड से सीधे सीएम यमुना किनारे बनीं मंदिरों की श्रृंखला में पूजा अर्चना करने पहुंचे। यहां करीब आधा घंटा ईश्वर आराधना में बिताने के बाद अटल जी के परिजनों के साथ यमुना घट पर अस्थियों का विसर्जन करेंगे।

अटलजी के पैतृक आवास का निरीक्षण करने पहुंचेंगे

सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने बटेश्वर में दुकानें बंद करवा दी हैं। सूबे के मुखिया को देखने के लिए ग्रामीण छतों पर चढ़ गए हैं। लोगों में उत्साह चरम पर है। मुख्यमंत्री योगी अस्थियों के विसर्जन के बाद अटलजी के पैतृक आवास का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। यहां पर स्मारक बनाए जाने की योजना है।साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More