बीजेपी मुक्त भारत की शुरुआत: संजय निरुपम

0

राहुल गांधी की ताजपोशी के साथ ही कांग्रेस में गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने इसे बीजेपी-मुक्त भारत की शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
जगह-जगह आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गईं
अब देश में बीजेपी मुक्त भारत की शुरुआत होगी। अध्यक्ष बनाए जाने की तारीख निश्चित होने के बाद कांग्रेस में खुशी व्याप्त है। मुंबई, महाराष्ट्र समेत देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जगह-जगह आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गईं।
also read : पद्मावती विवाद: समय दीजिए, सही फैसला होगा : प्रसून जोशी
बांद्रा में खेरवाडी स्थित कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। संजय निरुपम ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की राह पर एकमत से सभी नेताओं ने मुहर लगा दी है। इसके साथ ही बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब देश में बीजेपी मुक्त भारत की शुरुआत होगी। बीजेपी के जो नेता राहुल गांधी पर टीका-टिप्पणी कर खिल्ली उड़ाते थे, उन्हें रात भर नींद नहीं आएगी।
(साभार – एनबीटी)
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More