कोविड-19: ब्राजील में 131,000 से अधिक मौत

0

ब्राजील में पिछले 24 घंटों में नोवल कोरोनावायरस (कोविड -19) से और 814 मौतें दर्ज की गई हैं, जिसके साथ यहां होने वाली मौतों की संख्या 131,210 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को दी।

देश में कुल मामलों की संख्या

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने यह भी कहा कि 33,523 नए मामलों के साथ देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,315,687 हो गई।

पिछले सप्ताहांत के दौरान देश में तापमान बढ़ने के कारण हजारों लोग समुद्री तटों पर आए। वहीं भीड़ का हिस्सा न बनने और सामाजिक दूरी का पालन करने की चेतावनी के बाद भी साओ पाउलो और रियो डी जेनेरियो के राज्यों में तटों पर भीड़ देखी गई।

वायरस से मृत्यु दर में गिरावट

करीब चार सप्ताह तक साओ पाउलो में वायरस से मृत्यु दर में गिरावट देखी थी, वहीं अब यह ब्राजील में 32,567 मौतों के साथ वायरस का वर्तमान उपकेंद्र है। इसके बाद रियो डी जनेरियो में 16,985 मौतें हुईं।

यह भी पढ़ें: भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 35 लाख पार, 63 हजार से अधिक की मौत

यह भी पढ़ें: आगरा में कोरोना के 98 नए मामले, चार हजार के करीब पहुंचा कुल आंकड़ा

यह भी पढ़ें: कोविड-19: वैक्सीन बनाने के बेहद करीब पहुंचा भारत, Covaxin का आखिरी ह्यूमन ट्रायल आज

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More