यूपी निकाय चुनाव : BJP के संकल्प पत्र में पिंक टायलेट, राष्ट्रवाद सबकुछ

0

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश मुख्यालय पर बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव का संकल्प पत्र जारी किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि निकाय चुनाव के जरिए जनता के जीवन में सुधार लाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। संकल्प पत्र को 18 भागों में विभाजित किया गया है। इसमें स्वच्छता, पारदर्शिता, यातायात प्रबंधन और ‘राष्ट्रवाद’ पर विशेष जोर दिया गया है।
नगरीय जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास
सीएम योगी ने कहा है कि नगर निकाय चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हो उसके लिए पार्टी ने एक संकल्प पत्र जारी किया है। सरकार इसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा करेगी। बता दें कि बीजेपी के संकल्प पत्र में स्वच्छता, यातायात प्रबंधन सहित रोजगार सृजन के वादे किए गए हैं।


Also Read : सोशल मीडिया में वायरल हो रही ट्रैफिक पुलिस की हैवानियत
इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी संकल्प पत्र के साथ उतरी थी और प्रंचड बहुमत की सरकार बनी। अब हम निकाय चुनाव में संकल्प पत्र के साथ उतर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि बीजेपी नगरीय जीवन को बेहतर बनाने के हर संभव प्रयास करेगी।
14 नवंबर से चुनाव प्रचार करेंगे सीएम योगी
इस मौके पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री यदुवंश, गोविंद नारायण शुक्ल मौजूद रहे। योगी चुनाव प्रचार के लिए 14 नवंबर से शुरुआत करेंगे।
संकल्प पत्र की मुख्य बातें-

  • स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  •  शहरों को स्वच्छ, हरित व स्वस्‍थ बनाया जाएगा।
  •  बेहतर पेयजल व्यवस्‍था।
  •  बेहतर स्ट्रीट लाइट।
  • निशुल्क सामुदायिक शौचालय।
  • महिलाओं के लिए पिंक टॉलेट की व्यवस्‍था।
  • व्यक्तिगत शौचालयों के लिए 20 हजार रुपये तक की व्यवस्‍था।
  • आदर्श नगर पंचायत की व्यवस्‍था।
  • ई- टेंडरिंग पर दिया जोर।
  • आदर्श नगर पंचायत व्यवस्‍था।
  •  आवारा पशुओं के लिए कांजी हाउस की व्यवस्‍था।
  • पटरी दुकानदारों के लिए प्रभावी संरक्षण।
  • पारदर्शी व उत्तरदायी शासन।
  • जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण।
  • मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर वाईफाई व्यवस्‍था।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन।
  • पार्कों का सौन्दर्यीकरण एवं निर्माण।
  • अन्‍त्ये‌ष्टि स्‍थलों का सुदृढीकरण।
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके आश्रितों का गृह कर में छूट।
  • नगरों का स्मार्ट सिटी के रूप में विकास।
  •  वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्‍था।
  • नगरों में ऑडिटोरियम/एक्जीबिशन ग्राउन्ड की व्यवस्‍था।
  •  श्रेष्ठ कर्मियों को पुरस्कृत करने का वादा।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More