मुम्बई में भगदड़, 22 लोगों की मौत, 32 घायल

0

मुंबई में परेल-एल्फिंस्टन स्टेशनों को जोड़ने वाले एक संकरे रेलवे फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ में 22 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में पीएम और रेलमंत्री ने दुख जताया। आपको बता दे कि 106 साल पुराना हैं।

परेल के कीईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आपदा नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि इस घटना में 32 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से छह की हालत गंभीर है। घायलों को परेल के कीईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Also read : सियासत के बीच गुम हो गया विकास !

पुल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी

घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट की अफवाह के बाद यह भगदड़ हुई।घटना के समय अचानक बारिश होने से पुल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

also read : ‘सीएम योगी अयोध्या’ में मनायेंगे दिवाली

दुकानदारों ने घायलों को अस्पताल लेकर जाने में मदद की

घटना के बाद बचाव दल के मौके पर पहुंचने से पहले स्थानीय कैब चालकों और दुकानदारों ने घायलों को अस्पताल लेकर जाने में मदद की।

Also read : हमसे अच्छा खेली आस्ट्रेलिया : कोहली

कई नई सेवाओं की शुरुआत करने वाले थे

यह त्रासदी रेल मंत्री पीयूष गोयल के शुक्रवार को मुंबई पहुंचने से ठीक पहले हुई। गोयल यहां पश्चिमी रेलवे और मध्य रेलवे के लिए कई नई सेवाओं की शुरुआत करने वाले थे।

Also read : सरकार को पहले से ही थी बीएचयू में गड़बड़ी की आशंका : योगी

सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं

घटनास्थल पर पहुंचे मुंबई के महापौर विश्वनाथ महादेश्वर ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों की है। दशहरा से एक दिन पहले हुए इस हादसे के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More