सैकड़ों दूल्हे करते रहे सड़क पर इंतजार …पर नहीं आई बस

0

शादी कराने का दावा करने वाली एक महिला के झांसे में दिल्ली और हरियाणा के करीब 100 लड़के आ गए। इन्होंने पत्नी पाने की चाहत में उस महिला को 45-45 हजार रुपये भी दे दिए थे। महिला ने सोनीपत जिले के खरखौदा इलाके के 100 लड़कों को बुधवार को एक जगह इकट्ठा होकर बस का इंतजार करने को कहा था। महिला ने लड़कों से कहा था कि बस में उन्हें बैठाकर दिल्ली लाया जाएगा। जहां एक आश्रम में खूब सारी लड़कियां होंगी, जिनमें से लड़के अपनी दुल्हन चुन सकते हैं।

शादी कराने का काम अनीता करीब चार महीने से कर रही थी

लेकिन हुआ यह कि सभी 20 लड़के शेरवानी पहनकर सड़क किनारे 5 घंटे तक खड़े रहे और कोई बस नहीं आई। आखिरकार सभी खरखौदा पुलिस स्टेशन गए और अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।खरखौदा थाने के एसएचओ वजीर सिंह ने एनबीटी को फोन पर बताया, ‘बुधवार को ऐसा मामला दर्ज हुआ है। लेकिन मुख्य आरोपी महिला अनीता फरार है। हालांकि उसके दो साथी 45 वर्षीय सुशीला और 30 साल के मोनू को गिरफ्तार किया गया है। पता चला है कि अनीता दिल्ली के नरेला की रहने वाली है।’ कुंवारों की शादी कराने का काम अनीता करीब चार महीने से कर रही थी।

also read : परिवार के लिए नौकरी छोड़ संवारी सैकड़ों बच्चों की ज़िंदगी

खरखौदा में रहने वाले सुशीला और मोनू उसके एजेंट थे। ये दोनों ऐसे लड़कों की खोजते थे जिनकी शादी नहीं हो पा रही थी। फिर शादी कराने का वादा कर लड़कों से 45-45 हजार रुपये लिए जाते थे। दिल्ली, जींद, रोहतक और सोनीपत के करीब 100 लड़कों से पैसे लिए गए थे। पुलिस ने बताया, ‘अनीता ने ऐसे ही 20 लड़कों से बुधवार को खरखौदा इलाके में स्थित गर्ल्स कॉलेज के पास इकट्ठा होकर एक बस का इंतजार करने को कहा था। लेकिन बस नहीं आई।

लड़कियों को लाया जाता तो पुलिस आ सकती थी

जब लड़कों ने अनीता को फोन मिलाया तो उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। 5 घंटे बाद लड़कों ने पुलिस में शिकायत की।’ आरोपी महिला ने लड़कों को दिल्ली के एक आश्रम में ले जाने की बात कही थी। महिला का दावा था कि उस आश्रम में कई कुंवारी लड़कियां भी लाई जाएंगी। बताया जा रहा है कि शायद लड़कों की शादी करवा दी जाती। लेकिन दिल्ली में बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रमों पर चल रहे छापों की वजह से लड़कों को दिल्ली नहीं लाया गया। खतरा था कि अगर उस आश्रम में लड़कियों को लाया जाता तो पुलिस आ सकती थी।

(साभार-एनबीटी)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More