मिस इंडिया फाइनल आज: देवरिया की प्रियंका के लिए दुआ कर रहे लोग

0

देवरिया। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बाद यूपी की एक और प्रियंका फैशन और ग्लैमर वर्ल्ड में दस्तक देने जा रही है। भलुअनी क्षेत्र के ग्राम कारमटार गंगा निवासी प्रियंका सिंह प्रिंसेज कैंपस में सफलता हासिल करने के बाद अब वह नौ अप्रैल को यशराज फिल्म स्टूडियो मुंबई में होने वाले मिस इंडिया कॉन्टेस्टके ग्रैंड फिनाले रैंप पर कैटवॉक करती नजर आएंगी। प्रियंका ने 21 हजार प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए फाइनल में जगह बनाई है।

deoria

वहीं प्रियंका की सफलता के लिए परिवार व गांव के लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। इसके साथ ही देवरिया जिले में भी खुशी की लहर हैं। लोगों का कहना है कि प्रियंका की वजह से देवरिया जिले का मान पूरे भारत में बढ़ गया है। अब वह मिस इंडिया भी चुनी जाएं ताकि विश्व मानचित्र में देवरिया जिले का मान बढ़े।

प्रियंका ने बताया कि मेंटर अभिमन्यु सिंह तोमर की सलाह पर उन्होंने कैंपस प्रिंसेज के लिए ऑडिशन दिया था। इसके बाद प्री पीजेंट कॉन्टेस्ट के तहत अपनी जगह इंडिया लेबल पर सुरक्षित की। इसके पहले 2014 में वह ‘मिस दीवा’ के लिए ऑडिशन देना चाहती थीं। लेकिन, एक दिन पहले उनकी स्कूटी जयपुर में एक कार से टकरा गई और चेहरे पर काफी चोटें आ गई। वही तीन महीने तक बेड रेस्ट पर रहीं।

deoria 2

परिजनों के रखा व्रत

प्रियंका के चचेरे भाई सुनील सिंह का कहना है कि यह प्रियंका के कठिन परिश्रम का परिणाम है। उनकी सफलता के लिए परिजनों ने व्रत रखा है। शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल देखने के लिए उन्होंने विशेष तैयारी की है। प्रियंका की मम्मी एक सप्ताह पहले से ही मुंबई में है। क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य चिंता देवी का कहना है कि प्रियंका पूर्वांचल की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। पिछड़े इलाके के होने के बावजूद प्रियंका इस मुकाम पर पहुंची है।

deoria 4

गांव में ही हुई प्राथमिक शिक्षा

प्रियंका का जन्म 23 अप्रैल 1996 को देवरिया में हुआ था। प्रियंका सिंह के पिता सत्येंद्र सिंह दुबई की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में हैं। उनकी मां पूनम सिंह गांव पर ही बेटे अंशुमान के साथ रहती हैं। प्रियंका की प्राथमिक शिक्षा भलुअनी तथा जूनियर रायगढ़ (महाराष्ट्र), हाईस्कूल जयपुर करने के बाद इंटरमीडियट की शिक्षा देवरिया हायर सेकेंडरी स्कूल से किया। बीए की पढ़ाई जयपुर यूनिवर्सिटी से पूरी की। इस समय वह नेशनल यूनिवर्सिटी जयपुर से एमबीए की शिक्षा ग्रहण कर रही है।

 

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More