दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन, हिरासत में प्रदर्शनकारी

0

दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी है। चारों ओर से प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं।

देशभर में नागरिक कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। यूपी, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडू समेत देश के कई राज्यों में प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के मद्देनजर इन सभी जगहों पर धारा -144 लागू की गई है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।बेंगलुरू में लेफ्ट विंग और मुस्लिम संगठनों ने कालाबुरागी इलाके में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यहां इतिहासकार रामचंद्र गुहा समेत 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।वहीं दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर लाल किला के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही कई मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं रोक दी गई हैं।महाराष्ट्र में आज कांग्रेस, एनसीपी समेत कई दल नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध मार्च करेंगे। कांग्रेस, राकांपा और अन्य दलों ने एक मोर्चा बनाया है और वह इसको लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।कर्नाटक और बिहार में आज बंद है।

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज नहीं करने का निर्देश

कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक जानकारी आ रही है कि सीएम बीएस येदियुरप्पा ने पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज नहीं करने का निर्देश दिया है।

अहमदाबाद में पुलिस का लाठीचार्ज

गुजरात के अहमदाबाद में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विभिन्न वामपंथी दलों द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया। जब पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस पर लाठीचार्ज किया तो प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पुलिस वाहन को रोक दिया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More