इस टी स्टाल में मर्दों की है ‘NO ENTRY’

0

टी स्टाल यानि चाय की दुकान, एक ऐसा स्थान जहां भारतीय पुरुष गरमागरम चाय की चुस्कियों के साथ घंटों गांव से लेकर दिल्ली तक होने वाली राजनीति पर गपशप करने का अड्डा माना जाता है। यहां घंटों बिताने वाले व्यक्तियों को यह पता रहता है कि देश और दुनिया में क्या हो रहा है।

लेकिन अब टी स्टाल की यह तस्वीर बदल रही है, अब टी स्टाल का माहौल लड़कों से नहीं अब लड़कियों से सजा हुआ होगा। जी हां, उदयपुर में एक छात्रा ने लड़कियों के लिए एक अनोखा टी स्टाल खोला है जिसकी रौनक सिर्फ महिलाएं ही बनेंगी।women only 1आज हमारे देश की लड़कियां हर प्रोफेशन में आगे बढ़ रही हैं। जिसके वे समाज में एक नई पहचान भी बना रहीं हैं। ऐसा ही कुछ करके दिखाया है उदयपुर की प्रिया सचदेव ने। इन दिनों इंटरनेट पर उनका टी स्टाल चर्चा का विषय बना हुआ है।women only 5बता दें कि ग्रैजुएशन पूरा होने के बाद उन्होंने कहीं नौकरी करने की बजाए टी स्टाल की एक ऐसी दुकान खोली है जहां सिर्फ लड़कियां आराम से खड़े होकर चाय की चुस्की लेने के लिए स्वतंत्र है।

प्रिया को कैसे आया आइडिया

प्रिया सचदेव ने करीब चार महिने पहले ‘थ्री एडिक्शन’ नाम की टी स्टाल खोली है। प्रतिया एक कॉमर्स ग्रेजुएट छात्रा हैं। इससे पहले वह एक इवेंट कंपनी के लिए काम करती थीं। टी स्टालों पर दोस्तों के साथ चाय पीते-पीते उनके दिमाग में यह आइडिया आया।women only2उनका कहना है लड़कों को अक्सर चाय की दुकान पर जाते देखती थीं, लेकिन लड़कियां रुक जाती थीं। तभी उन्हे लड़कियों के लिए टी स्टाल खोलने का आइडिया आया।

फ्री मिलता है वाईफाई

यहां आने वाली लड़कियों के लिए फ्री वाईफाई इस्तेमाल करने के लिए मिलता है। इतना ही नहीं चाय के साथ-साथ यहां मैगी, सैंडविच और बर्गर का भी बिंदास ढंग से मजा लिया जा सकता है।women only3यहां पर चाय और कॉफी के अलावा स्नेक्स, नॉलेज के लिये बुक्स और खेलने के लिये शतरंज जैसे गेम्स का भी मजा ले सकते हैं।

स्वच्छता का संदेश

स्वच्छ भारत अभियान की मशाल लेकर गली-गली और सड़कों पर प्रधानमंत्री द्वारा शुरु किए गए अभियान में यह टी स्टाल भी शामिल है। दुकान पर आए लड़कियों को प्रधानमंत्री के सपने स्वच्छता के संकल्प को सार्थक करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।women only 4ग्राहकों को दुकान पर लगे बोर्ड के जरिए स्वच्छता अभियान में शामिल होने के लिए चाय के बिल में एक रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More