UP में योगी कैबिनेट का विस्तार, सरकार के मेकओवर में जुटे CM

0

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में करीब चार महीने का समय बचा हुआ है। इन चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है।

योगी की कैबिनेट में आज कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद सहित सात मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

जितिन के अलावा, मंत्री पद की शपथ लेने वालों में पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार के नाम शामिल हैं।

योगी कैबिनेट के विस्तार की बातें पहले से ही की जा रही थीं और चार महीने बाद होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए योगी के मंत्रिमंडल विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है।

LKO RAJBHAWAN

मोदी की कैबिनेट में भी यूपी की पैठ

बता दें कि आठ जुलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था जिसमें उत्तर प्रदेश को खास जगह दी गई थी और उत्तर प्रदेश के जातीय गणित को साधने का प्रयास किया गया था।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश से बनाए गए सात नए मंत्रियों में चार ओबीसी, दो दलित और एक ब्राह्मण समाज के थे। इससे अभी मोदी के कैबिनेट में यूपी का मजबूत प्रतिनिधित्व है।

ऐसा पहली बार है कि जब केंद्रीय कैबिनेट में यूपी से ही 15 मंत्री बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट में भी फेरबदल की सुगबुगाहट, जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, तैयारियां शुरू

यह भी पढ़ें: चरणजीत सिंह चन्नी कैबिनेट का पहला विस्तार, इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More