चरणजीत सिंह चन्नी कैबिनेट का पहला विस्तार, इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

चरणजीत सिंह चन्नी कैबिनेट का पहला विस्तार, इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

0

पंजाब में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की नई कैबिनेट का विस्तार हुआ। इस दौरान राजभवन में मुख्यमंत्री सीएम चन्नी कैबिनेट के नए मंत्रियों ने शपथ ली। सभी मंत्रियों को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शपथ दिलाई।

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चंडीगढ़ के राजभवन में कांग्रेस विधायक विजयिंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, रणदीप सिंह नाभा और राजकुमार वेरका को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, राणा गुरजीत सिंह और रजिया सुल्ताना ने राजभवन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

कांग्रेस विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर बाजवा ने राजभवन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चंडीगढ़ के राजभवन में कांग्रेस विधायक संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और गुरकीरत सिंह कोटली को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें: पंजाब कैबिनेट विस्तार : नए मंत्रियों की लिस्ट फाइनल, कैप्टन के 5 करीबियों की छुट्‌टी

यह भी पढ़ें: चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, सूबे को मिलेगा पहला दलित CM

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More