चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, सूबे को मिलेगा पहला दलित CM

पंजाब में कांग्रेस ने नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है।

0

पंजाब में कांग्रेस ने नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है। हरीश रावत ने ट्वीट किया कि मुझे यह घोषणा करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि श्री चरणजीत सिंह चन्नी को सर्वसम्मति से पंजाब के कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। चरनजीत चन्नी पंजाब के अगले मुख्यमंत्री होंगे। चन्नी कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे है। चन्नी शाम साढ़े छह बजे राज्यपाल के पास अपना दावा पेश करने जाएंगे। चन्नी नेता विपक्ष भी रह चुके हैं।

चरणजीत सिंह चन्नी:

चरणजीत सिंह चन्नी ने 2000 के दशक की शुरुआत में खरड़ से कांग्रेस के टिकट पर स्थानीय निकाय चुनाव जीता था। उन्होंने 2007 के विधानसभा चुनावों में निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। दिसंबर 2010 चन्नी फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। पंजाब में कांग्रेस के दलित चेहरा माने जाने वाले चरणजीत सिंह चन्नी के पास विपक्ष में रहने का भी अनुभव है। पंजाब में दलितों की करीब 20 फीसदी आबादी है। ऐसे में कांग्रेस को चन्नी को सीएम बनाना, दलितों के बिखरे हुए वोटों को एकजुट करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

कल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था अमरिंदर सिंह ने:

गौरतलब है कि अमरिंदर सिंह ने कल पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से कुछ घंटे पहले कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को एक पत्र में लिखकर अपना दुख जताया था। आज यह पत्र सार्वजनिक हुआ। इस चिट्ठी में उन्होंने खुद को ‘पिछले पांच महीनों की राजनीतिक घटनाओं से दुखी’ बताया था।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2021: रोमांच के लिए हो जाएइ तैयार, आज से शुरू हो रहा क्रिकेट का ‘त्योहार’ पार्ट-2, जानिए पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें: IPL 2021: आईपीएल के दुसरे चरण में रोहित, कोहली और धोनी के टीम के सामने ये होगी बड़ी समस्या…

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More