हमारी बजरंगी ताकत से खौफ में है विपक्ष : सीएम योगी

0

गोंडा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधा। सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के उद्धाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित और संयमित जीवन जीने से बजरंगी ताकत आती है। इस मौके पर इशारों ही इशारों में विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि उनकी बजरंगी ताकत से लोगों को घबराहट हो रही है।

खेल प्रतियोगिता में खेल भावना का समावेश होना चाहिए

सीएम नें इस दौरान कुश्ती के 4 दांव भी खिलाडियों को बताये। उन्होंने जामवंती, भीमसैनी, हनुमंती और जरासन्धी दांव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारत में कुश्ती को लेकर बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल प्रतियोगिता में खेल भावना का समावेश होना चाहिए।

Also Read :  योगी सरकार से क्यों नाराज है संत समाज? जानिये…..

खेलों में सौहार्द और संयम बनाये रखना खिलाड़ी का दायित्व होता है। मुख्यमंत्री ने गोंडा में खेलों के लिए इनडोर स्टेडियम बनाने की घिश्ना भी की। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया।

 2 लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए

इससे पहले नन्दिनीनगर स्टेडियम में सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के उद्घाटन के ठीक पहले गुब्बारे में गैस भरते समय सिलेंडर में विस्फोट होने से 2 लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की शिनाख्त मंसूर अहमद और राकेश भारती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है दोनों यहां गुब्बारा लगाने आये थेऔर अयोध्या के रहने वाले हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More