पति की हत्या कर आशिक संग रंगरलियां मना रही थी महिला, सुसर ने इस तरह रंगे हाथों पकड़ा !

0

पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने अपनी मर्यादा को त्यागकर अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया।

पत्नी ने अपने पति की मौत को प्राकृतिक मौत करार देने की कोशिश की लेकिन उसके बदले चाल चलने पर जब ससुर को शक तो उसने अपनी बहू के पीछे एक प्राइवेट डिटेक्टिव लगाया। इसके बाद जो खुलासा हुआ वो हैरान कर देने वाला था।

ससुर को हुआ बहु पर शक-

दरअसल प्रियंका बत्रा नामक एक महिला ने अपने जिम ट्रेनर आशिक और अन्य दो कॉन्ट्रैक्ट किल्लरों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। 27 मई 2016 की रात हुई मौत की खबर मिलते ही अगली सुबह उसके ससुर मौके पर पहुंचे।

प्रियंका ने बताया कि उसके पति योगेश बत्रा की साइलेंट अटैक से मौत हुई है। ससुर सुभाष बत्रा ने पहले तो प्रियंका की बात पर यकीन कर लिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद जब उन्हें प्रियंका के चाल-चलन पर शक हुआ।

बहु के पीछे लगाया प्राइवेट डिटेक्टिव-

तब उन्होंने अपने स्तर पर एक प्राइवेट डिटेक्टिव से पूरे मामले की खोजबीन करवाई। तब उन्हें पता चला कि प्रियंका का उसके जिम ट्रेनर रोहित कुमार के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। ससुर सुभाष बत्रा ने दावा किया कि उनके पास इससे संबंधित कुछ फोटोज भी मौजूद है।

सुभाष बत्रा ने पूरे मामले की जानकारी यमुनानगर पुलिस को दी। यमुनानगर पुलिस ने जांच कर आरोपियों को क्लीन चिट भी थमा दी। इसके बाद सुभाष बत्रा हरियाणा के डीजीपी से मिले। इस मामले की जांच करनाल एसआईटी को सौंप दी गई।

इस तरह अपराधी पहुंचे सलाखों के पीछे-

करनाल एसआईटी ने इस केस पर मेहनत की और पारिस्थितिकी सबूतों जैसे मोबाइल लोकेशन जैसे टेक्निकल तथ्यों को आधार मानकर चारों हत्या आरोपियों को 302, 506, 201,120 बी, 203 सहित विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया था।चार साल पुराने इस मामले में बहुत सारे उतार-चढ़ाव आए।

लेकिन आखिरकार जीत तो सच की ही होती हैं। बयानों और सबूतों के आधार पर यमुनानगर जिला अदालत ने चारों हत्यारोपियों (मृतक की पत्नी प्रियंका बत्रा, आशिक रोहित और दो कॉन्ट्रैक्ट किलर सतीश और श्याम सुंदर) को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने प्रियंका सहित अन्य दोषियों पर 60 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: बहू से अपने मरे हुए बेटे का Sperm मांग रहे सास-ससुर, हैरान कर देगी यह विचित्र कहानी

यह भी पढ़ें: ससुर को दिल दे बैठी बहू, पति को छोड़ ससुर के साथ हुई फरार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More