ससुर को दिल दे बैठी बहू, पति को छोड़ ससुर के साथ हुई फरार

पति को छोड़कर ससुर के साथ रहने लगी बहू

0

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बिसौली कोतवाली क्षेत्र  के दबथरा गांव में अपने पति को तलाक देने के बाद बहु ससुर के साथ शादी करके रहने लगी। इस बात की जानकारी जब युवक को हुई तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज की लेकिन कोर्ट मैरिज के कागज देखकर पुलिस ने दोनों को रिहा कर दिया।

ये भी पढ़ें- आमिर खान के साथ लिंक-अप की खबरों पर फातिमा सना शेख का रिएक्शन

शादी के समय नाबालिग था पति

जानकारी के मुताबिक जिस वक्त शादी हुई उस दौरान युवक नाबालिग था। 2016 में नाबालिग लड़के की शादी कुंवरगांव थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ शादी हुई थी. उस समय देवानंद के पुत्र सुमित की उम्र 15 साल थी. वहीं सुमित की मां की मृत्यु 2015 में हो गई थी। इसी के चलते उसके पिता देवानंद ने अपने बेटे की शादी 2016 में कर दी थी. शादी के कुछ समय बाद देवानंद अपनी बहू को अपना दिल दे बैठा. दोनों के आपस में प्रेम संबंध हो गए।

कई दिनों से दोनों को ढूंढ रहा था पति

इसके बाद ससुर और बहू फरार हो गए। साल 2016 में महिला ने पति से तलाक ले लिया और ससुर के साथ रहने लगी। इसके बाद ससुर और बहू ने शादी भी कर ली। ससुर देवानंद पेशे से सफाई कर्मचारी है। जानकारी के अनुसार देवानंद और उसकी बहू का दो साल का बच्चा भी है। सुमित बहुत दिनों से अपने पिता और पत्नी को ढूंढ रहा था। मिलने पर दोनों में जमकर विवाद हुआ जिसके बाद पुलिस ने देवानंद, सुमित और लड़की को बुलाया। इसके बाद पंचायत हुई और लड़की ने अपने ससुर के साथ शादी करने के बाद उसके साथ रहने की हामी भरी।

ये भी पढ़ें- प्यार में पागल मामी ने भांजे संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More