ये हैं दुनिया के सबसे ‘हेल्दी’ देश

0

जिस प्रकार पेरिस का एफिल टावर फ्रांस  की पहचान है, उसी तरह हर देश की अपनी एक अलग खासियत होती है। कोई खूबसूरती के मामले में अव्वल होता है, तो कोई व्यापार के मामले में, लेकिन इन सबके अलावा इस दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं जो अपनी सेहत के लिए जाने जाते हैं। कोई देश आर्थिक रूप से विकसित हो सकता है, लेकिन यह जरुरी नहीं की स्‍वास्थ्य के लिहाज से वह हेल्‍दी हो। हां, अगर वहां रहने वाले लोग ऐसा सोच लें तो यह भी मुश्किल नहीं है और उस देश के लोग पूरी दुनिया के लिए एक नजीर बन सकते हैं।

आज हम आपको ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां के लोगों की आदतें हेल्‍दी हैं और इसके कारण वहां पर बीमारी का ग्राफ बहुत नीचे और लोग बीमारी से ज्‍यादा अपनी अच्‍छी सेहत पर खर्च करते हैं। आइए जानते हैं, इन देशों के बारे में –

मोनैको

लंबी उम्र तभी होगी जब आप हेल्दी खाना खायेंगे, फिट रहेंगे और तनाव से दूर रहेंगे। अगर सबसे अधिक जीने वाले देश के रूप में जापान के बारे में सोच रहें हैं तो आप गलत हैं, मोनैको ऐसा यूरोप का एक देश है जहां के लोग जापानियों से अधिक उम्र के होते हैं। यहां की औसत आयु 89.63 साल है। यहां के लोगों की सबसे खास बात यह है कि वे खानपान के प्रति लापरवाह नहीं होते और तनाव तो बिलकुबल भी नहीं लेते।

जापान

जापान में वर्तमान में युवा नहीं उम्रदराज लोगों की संख्यां बहुत अधिक है। कुछ जापानी तो 120 साल से भी अधिक जीते हैं। इसके पीछे उनकी उच्च जीवन शैली और खानपान की आदत है। जापान के लोग मछली का सेवन अधिक करते हैं। यहां के लोग रेड मीट, मक्खन, डेयरी उत्पाधद, आदि के सेवन से बचते हैं। ये ग्रीन टी का सेवन बहुत अधिक करते हैं और हरी और ताजी सब्जियां इनकी पंसदीदा होती हैं। आंकड़ों के अनुसार यहां के लोगों की औसत आयु 84.19 साल है।

फ्रांस

फ्रांस का नाम सुनते ही सभी के दिमाग में एफिल टॉवर की छवि उभरने लगती है, लेकिन इससे हटके भी एक बात है जो आपको इस देश के बारे में जानकर अच्‍छी लगेगी। जी, हां, यहां के लोग बहुत हेल्‍दी होते हैं। फ्रांस के लोग कम मात्रा में रेड वाइन का सेवन करते हैं, जो दिल के लिए अच्‍छी होती है। साथ ही यहां के लोग नियमित रूप से मॉरनिंग वॉक करते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। यहां के लोगों की औसत आयु 81.56 साल है।

सिंगापुर

अगर आप कभी सिंगापुर गये हों या फिर कहीं उसकी तस्वीर आपने देखी हैं तो वहां की शानदार नक्काशी और खूबसूरती की छवि आपके दिमाग में आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि सिंगापुर के लोग पर्यावरण के दोस्त होते हैं और गंदगी बिलकुल पसंद नहीं करते। पूरी दुनिया में सिंगापुर की स्वच्छ‍ता की मिसालें दी जाती हैं। यहां के लोग स्वच्छ और स्वस्थ‍ रहने में विश्वास करते हैं। यहां के लोगों की औसत आयु 84.07 साल है। इसके अलावा ग्रीस, स्विटरलैंड, ऑस्ट्रेलिया में भी लोगों की औसत आयु 80 साल से ज्यादा है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More