इस मंदिर में सोने से ही गर्भवती हो जाती हैं महिलाएं

0

अगर आप से कोई कहे कि बिना पुरुष के साथ संबंध बनाए ही महिला को संतान पैदा हो सकती है तो क्या आप इसे मानेंगे। कोई भी इस बात को नहीं स्वीकार करेगा की बिना पुरुष और महिला के मिलन से संतान पैदा हो सकती है। लेकिन भारत में एक ऐसा भी स्थान है जहां पर बिना पुरुष के साथ संबंध बनाए ही महिलाओं को संतान का सुख प्राप्त हो जाता है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सिमसा गांव में एक ऐसी धारणा है कि महज महिलाओं को देवी के एक मंदिर में फर्श पर सोने मात्र से ही वो गर्भवती हो जाती हैं। ऐसे में नवरात्रि के दिनों में यहां पर उन महिलाओं सैलाब उमड़ पड़ता है जो संतान सुख से वंचित हैं और बहुत दुआ और दवा करने के बाद भी उन्हें संतान नहीं पैदा हो रही है।

हिमाचल से सटे पंजाब चंडीगढ़ और भी अन्य राज्यों से महिलाएं यहां पर आती हैं। नवरात्रि में होने वाले इस उत्सव को शलिन्द्रा कहा जाता है। जिसका अर्थ होता है स्वप्न आना, इस मंदिर की मान्यता है कि यहां पर फर्श पर सोने से सपने में माता आती हैं और उन महिलाओं को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं।

यहां पर ऐसी भी मान्यता है कि जिस महिला को स्वप्न में लकड़ी, पत्थर . धातु की कोई चीज अगर दिखती है तो उस महिला को संतान नहीं हो सकती है। महिला को निसंतान का सपना दिखने के बाद अगर महिला ने मंदिर से अपना बिस्तर नहीं हटाती है तो उसके शरीर पर लाल छाले निकल आते हैं।

Also read : रात होते ही यहां कपड़े उतारने को मजबूर हो जाती हैं लड़कियां

अब ऐसी परंपरा और मान्यता को हर कोई नहीं मानता है। लेकिन समाज में बहुत ऐसे लोग हैं जो ऐसी मान्यताओं को सिर आंखों पर रखते हैं। अब इस बात में कितनी हकीकत है ये तो तभी पता चल सकता है जब कोई ऐसी महिला मिले जो इस मंदिर से संतान सुख की प्राप्ति कर चुकी हो।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More