रायबरेली से 2019 में चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी?

0

कांग्रेस की कमान संभालने जा रहे राहुल गांधी को सफलता के लिए क्या बहन प्रियंका का साथ चाहिए होगा? क्या भाई का साथ देने के लिए प्रियंका 2019 में चुनावी राजनीति में उतरेंगी? पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के गुरु और करीबी रहे यूपी के गया प्रसाद का मानना था कि प्रियंका को सक्रिय राजनीति में आना ही होगा।

विरासत संभालने की खबर से काफी उत्साहित हैं

हालांकि माना यह भी जाता है कि प्रियंका, राहुल की खातिर ही राजनीति में अब तक नहीं उतरी हैं ताकि दोनों के बीच कोई तुलना न हो, पर अब चर्चा है कि प्रियंका रायबरेली से 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। गया प्रसाद का निधन 2010 में हो गया था। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल की ताजपोशी की खबर से उनका परिवार काफी उत्साहित है। गया प्रसाद के बेटे जगदीश शुक्ला अपने पिता के विचारों पर तो कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं, लेकिन राहुल द्वारा मां की विरासत संभालने की खबर से काफी उत्साहित हैं।

also read :  …जब कांग्रेसियों ने ही दबा दी सोनिया की आवाज

हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए शुक्ला कहते हैं, ‘मेरे पिता हमेशा कहते थे कि राहुल गांधी बहुत शांत और रिजर्व रहते हैं। उन्हें प्रियंका की जरूरत है। वह प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि देखते थे। प्रियंका काफी मुखर हैं और हमें लगता है कि राजनीति में भाई-बहन की यह जोड़ी बहुत अच्छा कर सकती है। हमें उम्मीद है कि प्रियंका 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

कितनी सारी पूजा और हवन में शामिल हुआ है

‘ रायबरेली के इस परिवार के घर में भगवान गणेश की एक 40 साल से पुरानी प्रतिमा है जिसे सालों से यह सौभाग्य के संकेत के तौर पर रखते रहे हैं। शुक्ला परिवार में दशकों से यह परंपरा रही है कि जब भी नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य नॉमिनेशन फाइल करता है या कोई पद संभालता है घर में हवन और गणेश आरती होती है। राहुल गांधी के सोमनाथ मंदिर में गैर-हिंदू के तौर पर रेकॉर्ड में नाम दर्ज होने के विवाद पर शुक्ला परिवार का कहना है कि यह गैर-जरूरी विवाद है। उन्होंने कहा, ‘आप देख सकते हैं हमारे घर में लगी तस्वीरों में उनका परिवार कितनी सारी पूजा और हवन में शामिल हुआ है।’

(साभार-एनबीटी)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More