कौन हैं सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा ?, जिसकी घर में घुसकर की गयी हत्या …

0

भारत से भागकर कनाडा में पनाह लिए बैठे एक और भारतीय गैगस्टर सुखदूल सिंह सुक्खा दुनुके की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आपको बता दें कि, सुक्खा ए कैटगरी का गैगस्टर था। उसका नाम भारत के मोस्ट वॉटेंड अपराधियों में शूमार था, जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी यानी एनआईए ने हाल ही में जारी किया है कि, हमलावरों ने उसे जान से मारने के लिए उसके सर में गोली मार दी और ये गोली कोई एक या दो बार नहीं बल्कि पूरी नौ बार मारी गयी है।

घर में घुसकर की गयी हत्या

खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श का दाहिना हाथ माना जाने वाला गैंगस्टर सुखदूल सिंह सुक्खा था। वो कनाडा में रहकर भारत में अपने गुर्गों के जरिए वारदातों को अंजाम देता था। हत्या के समय कनाडा के विनिपैग़ शहर के हैजल्टन ड्राइव रोड़ पर बने कार्नर हाउस के फ्लैट नंबर 203 में अपने घर में मौजूद था। जानकारी के मुताबिक, कनाडा के समय सुबह 9 बजे 30 मिनिट पर हमलावर उसके घर में दाखिल हुए और उसके सिर में 9 गोली मार दी। जिससे उसके सिर परखच्चे उड़ गए। पूरे कमरे में खून ही खून बिखर गया था। वारदात को अंजाम देकर हमलावर वहां से फरार हो गए।

कौन था सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा ?

भारत के प्रदेश पंजाब के मोगा का रहने वाला था, साल 2017 में सुक्खा पंजाब से भागकर कनाडा चला गया था। इसके साथ ही सुक्खा NIA के मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। दुनुके 2017 में फर्जी पासपोर्ट के जरिए पंजाब से कनाडा भाग गया था। वह खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला का दाहिना हाथ माना जाता था। सुखधूल सिंह फर्जी पासपोर्ट पर 2017 में कनाडा चला गया। खुफिया इनपुट के मुताबिक दविंदर बंबीहा गैंग का गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके पंजाब के मोगा का रहने वाला था। डुनेके पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में देविंदर बंबीहा गैंग को फंडिंग कर रहा था। सूत्रों ने न्यूज18 को बताया कि उसका झुकाव खालिस्तान समर्थक संगठनों की ओर भी था। हालांकि वह ज्यादातर जबरन वसूली के लिए कॉल करता था और ‘सुपारी’ के लेकर कई हत्याओं में शामिल था।

also read : 3 Idiots फेम अखिल मिश्रा का निधन, किचन में फिसलकर गिरने से हुई मौत

टारगेट किलिंग करने के लिए जाना जाता था सुखदूल सिंह

सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा टारगेट किलिंग के लिए जाना जाता था। इन दिनों खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ कार्यवाही तेज होने पर एनआईए ने बुधवार को अर्श डल्ला गैंग पर 10 लाख का इनाम रखा था। NIA ने हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा और लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा सहित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के पांच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को नकद इनाम देने की घोषणा की थी। दुनेके पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में दविंदर बंबीहा गिरोह को सहायता पहुंचाने सहित फंडिंग देकर मजबूत कर रहा था। पिछले साल 14 मार्च को दुनेके ने जालंधर के मल्लियां गांव में एक कबड्डी मैच के दौरान अपने साथियों की मदद से कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह नंगल की हत्या की साजिश रची थी। उसके खिलाफ पंजाब और आसपास के राज्यों में हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More