Parkash Singh Badal Death: कौन है प्रकाश सिंह बादल, 5 बार के सीएम… पंजाब पॉलिटिस के पितामह, जानें इनके बारे में

0

वाराणसी: पंजाब राजनीति के पितामह कहे जाने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार की शाम को निधन हो गया। प्रकाश स‍िंह बादल को पिछले साल जून में भी ब्रोन्कियल अस्थमा से संबंधित शिकायतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने ने मंगलवार की शाम 8 बजे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 95 वर्ष की हो गई थी, वह पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहा चुके है

कौन थे प्रकाश स‍िंह बादल…

प्रकाश स‍िंह बादल का जन्म 8 दिसंबर, 1927 को मलौत के पास अबुल खुराना के दक्षिण-पश्चिम पंजाब गांव में हुआ था। वह पंजाब के पहले मुख्यमंत्री थे जो चौथी बार इस पद पर काबिज हुए थे। इनका विवाह सुरिंदर कौर से हुआ था जिनका निधन कैंसर की लंबी बीमारी के कारण 2011 में हो गया था। इनका एक बेटा और एक बेटी हैं। प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल पंजाब के जलालाबाद निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं और पंजाब के उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

राजनीत‍ि सफर…

वर्ष 1947 में प्रकाश सिंह बदल ने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने ने अपने पहले प्रयास में ही विधानसभा चुनाव वर्ष 1957 में जीता था। 1969 में वह दोबारा विधानसभा चुनाव में जीत गए। साल 1969-1970 तक उन्होंने सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेरी आदि से संबंधित मंत्रालयों में कार्यकारी मंत्री के रूप में कार्य किया।

कौन से वर्ष में बने पहलीबार मुख्यमंत्री…

प्रकश सिंह बादल पहलीबार पंजाब के मुख्यमंत्री वर्ष 1970-71 में बने थे। इसके बाद 1977–80, 1997–2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा 1972, 1980 और 2002 में नेता विपक्ष की कुर्सी भी संभाली।

कई बार जेल भी गए प्रकाश स‍िंह बाद…

प्रकाश सिंह बादल साफ-सुथरी छवि के नेता थे। 2017 के उनके ऐफिडेविट के मुताबिक उन पर कोई भी आपराधिक मुकदमा नहीं था। मगर वह एक-दो नहीं कई बार जेल गए थे। इंदिरा गांधी ने देश में जब आपातकाल लगाया तो बादल ने भी इसका विरोध किया। साल 1975 से 1977 के दौरान वह कई बार जेल भी गए। इसके अलावा अस्सी के दशक में पंजाब से हरियाणा नदियों का पानी डायवर्ट करने के विरोध में भी वह जेल गए। एक बार संविधान की कॉपी फाड़ने के कारण भी बादल को जेल जाना पड़ा, हालांकि बाद में उन्होंने देश के संविधान का अपमान करने पर माफी मांग ली थी।

 

Also Read : देश में फिर बढे कोरोना केस! पिछले 24 घंटे में 9,629 नए केस आए सामने

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More