कौन हैं अमरिंदर सिंह की पाकिस्तानी दोस्त अरूसा आलम, जिनके नाम पर पंजाब की राजनीति में आया भूचाल

पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस से खींचतान कम नहीं हो रही है। अब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अपनी तथाकथित पाकिस्तानी महिला दोस्त अरूसा आलम के चलते सुर्खियों में हैं।

0

पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस से खींचतान कम नहीं हो रही है। अब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अपनी तथाकथित पाकिस्तानी महिला दोस्त अरूसा आलम के चलते सुर्खियों में हैं। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के ट्वीट के बाद सूबे की राजनीति में हंगामा मच गया है। उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ट्वीट कर कहा कि पुलिस कैप्टन अमरिंदर सिंह की पाकिस्तानी दोस्त अरूसा आलम और उसके आईएसआई की लिंक की जांच करेगी।

कौन हैं अरूसा आलम?

अरूसा आलम एक पाकिस्तानी रक्षा पत्रकार हैं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की विशेष, करीबी, महिला मित्र के रूप में जानी जाती हैं। बताया जाता है कि अरूसा आलम चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर नियमित आती रही हैं। 2017 में हुए अमरिंदर सिंह के शपथ ग्रहण में अरूसा आलम उन चंद लोगों में शामिल थीं जिनके लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

कब हुई दोनों की पहली मुलाकात?

बताया जाता है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह 2004 में जब वह पाकिस्तान दौरे पर गए थे, तब अरूसा आलम से उनकी पहली बार मुलाकात हुई थी। अरूसा समाजवादी नेता अकलीन अख्तर की बेटी हैं। अकलीन अख्तर पाकिस्तान में ‘रानी जनरल’ के नाम से मशहूर हैं। 1970 के दशक में  अकलीन अख्तर का पाकिस्तान के राजनीति पर गहरा प्रभाव रहा है।

खुद को बताया था अमरिंदर का दोस्त:

अरूसा आलम और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच 2007 में कथित अफेयर की रिपोर्ट्स सामने आई थी। उस वक्त इन दोनों को कई बार साथ देखा गया था। तब अरूसा आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर स्पष्ट किया था कि दोनों सिर्फ दोस्त हैं।

 

यह भी पढ़ें: भारत-पाक मुकाबले से पहले ‘मारो मुझे मारो’ फैन की वापसी, टीम इंडिया को दी चेतावनी, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: बार-बार क्यों अरुणाचल राग छेड़ता है चीन ? जानिए क्या है इसका इतिहास

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More