दिल्ली को किसने डुबाया ? क्यों केवल दिल्ली पहुंचा हथिनी कुंड का पानी, भाजपा पर लगा आरोप 

0

देश की राजधानी दिल्ली को आखिर किसने डुबोया? किसने दिल्ली की जनता को खतरे में डाला? ये सवाल हम नहीं कर रहें बल्कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप ने पूछा है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर दिल्ली को डुबोना का आरोप लगाया है। आप का कहना है कि केवल बारिश की वजह से दिल्ली नहीं डूबी। हरियाणा के हथिनी कुंड से छोड़े गए पानी की वजह से दिल्ली में बाढ़ आई। हथिनी कुंड से पानी तीन राज्यों में छोड़ा जाता है, लेकिन इस मानसून में हथिनी कुंड का सारा पानी केवल दिल्ली में छोड़ा गया। आप का आरोप है कि ऐसा भाजपा के इशारे पर किया गया है, जिसका जवाब हरियाणा सरकार को देना होगा।

 

दिल्ली में टला बाढ़ का खतरा

बीते कुछ दिनों से दिल्ली के डूबने की तस्वीरें बेहद ही डराने वाली थी। लाल किला से लेकर राजघाट और आईटीओ तक बाढ़ का पानी भरा हुआ था। चारों तरफ से यमुना के पानी से डूबी दिल्ली जलमग्न दिख रही थी। एक तरफ लगातार बारिश और दूसरी तरफ यमुना में हथिनी कुंड से लगातार छोड़े जा रहे पानी से दिल्ली डूबती जा रही थी। फिलहाल अब दिल्ली की सड़कों में भरा पानी कुछ कम होता दिख रहा है। यमुना भी शांत हो चुकी हैं। जिसकी वजह है कि हथिनी कुंड से अब दिल्ली में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। जैसे ही हथिनी कुंड से दिल्ली की यमुना में पानी आना बंद हुआ, दिल्ली के हालात फिर से काबू में आ गए। अब यहीं से आम आदमी पार्टी के नेताओं के दिमाग की बत्ती भी जल गई। पार्टी में ये मंथन शुरू हो गया कि आखिर इनती सी बारिश में दिल्ली में बाढ़ कैसे आई।

क्या दिल्ली को डुबोने की थी साजिश ?

दरअसल, बारिश और बाढ़ की वजह से ठहरी दिल्ली पर अब बाढ़ की सियासत शुरू हो चुकी है। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया था कि दिल्ली में बाढ़ के पीछे ‘साजिश’ का अंदेशा है। वहीं शनिवार को दिल्ली राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि जानबूझकर हथिनी कुंड से केवल दिल्ली में पानी छोड़ा गया। यह दिल्ली को डुबोने की सोची-समझी साजिश थी। हथिनी कुंड के  पानी को तीन राज्यों (उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली) में छोड़े जाने की व्यवस्था है फिर भी केवल दिल्ली में पानी छोड़ा गया। जिसकी वजह से दिल्ली के हालात बेकाबू हो गए।

हथिनी कुंड से शख्स ने बनाया था वीडियो

हथिनी कुंड से केवल दिल्ली में पानी छोड़े जाने का खुलासा तब हुआ जब शनिवार को ट्वीटर पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो को हथिनी कुंड के पास रहने वाले एक शख्स ने शूट किया था। इस वीडियो में शख्स ने कह रहा है कि हथिनीकुंड के पास ही एक नहर है, जो यूपी के सहारनपुर की तरफ जाती है, लेकिन वो नहर बिल्कुल सुखी है। जबकि दिल्ली आज पानी-पानी हुई पड़ी है और इसका कारण यह है कि हरियाणा से सारा पानी दिल्ली की तरफ छोड़ा जा रहा है। फिर इसी वीडियो को शेयर करते हुए आप ने लिखा है कि ‘क्या दिल्ली वालों को डूबा कर मारने की साजिश कर रही है बीजेपी?’

यूपी में क्यों नहीं छोड़ा गया पानी…

दिल्ली में आई बाढ़ को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हथिनी कुंड से पानी यूपी की तरफ भी छोड़ा जा सकता था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अगर ऐसा किया जाता तो आज दिल्ली में बाढ़ की स्थिति नहीं होती। हरियाणा से सारा पानी दिल्ली की तरफ छोड़ा गया। जिससे दिल्ली में आपातकाल जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं।

‘कैनल में थोड़ा पानी छोड़ते तो नहीं डूबती दिल्ली’

जल बोर्ड के उपाध्यक्ष अजर आप के विधायक एडवोकेट सोमनाथ भारती ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज के पास दो कॉरिडोर हैं, ईस्ट और वेस्ट। ईस्ट वाला कॉरिडोर हरियाणा की तरफ से दिल्ली को आता है, जबकि वेस्ट वाला यूपी की तरफ जाता है। अगर उस कैनल में भी थोड़ा-थोड़ा ही पानी छोड़ा जाता तो, आज दिल्ली की हालत इतनी बुरी नहीं होती। वहीं यमुना में हथिनीकुंड बैराज की तरफ से रुक-रुक कर पानी छोड़ा गया, जो दिल्ली शहर में आकर रुक गया है। इसलिए सवाल यह है कि यूपी में पानी क्यों नहीं छोड़ा गया?

राजस्व मंत्री ने मांगा भाजपा से जवाब

इस मामले में दिल्ली राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि हथनीकुंड से 3 जगहों दिल्ली, हरियाणा और यूपी को पानी जाता है। दिल्ली में जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बावजूद पानी की एक बूंद भी हरियाणा और यूपी की ओर नहीं भेजी गई, क्यों? क्या ऐसा इसलिए था क्योंकि ये दोनों राज्य बीजेपी शासित हैं? बीजेपी को जवाब देना चाहिए। क्या यह दिल्ली के लोगों के खिलाफ एक साजिश थी?’

 

Also Read : अब भाजपा के साथ चुनाव लड़ेगी सुभासपा, अमित शाह ने किया ओपी राजभर का NDA में स्वागत

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More