…जब वेटर ने की विराट की बेइज्जती, जानकर दंग रह जायेंगे आप

0

विराट कोहली का जादू सभी के सिर चढ़ कर बोलता है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग तरसते रहते हैं। लेकिन सोचिए अगर खुद विराट कोहली किसी वेटर की ओर हाथ मिलाने के लिए बढ़ाए और वो उसको अनदेखा करके आगे बढ़ जाये। जी हां खुद विराट कोहली ने इस मामले के बारे में बताया।

जब विराट ने वेटर की ओर बढ़ाया हाथ…

हाल ही में विराट ने एक ऐसी घटना के बारे में बताया है, जो जानकर आप भी एकदम हैरान रह जाएगा। एक वेटर इस कदर विराट की इंसल्ट करके जाता है कि हर कोई बस देखता ही रह जाता है।दरअसल विराट ने बताया कि इसी साल की शुरुआत में जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई थी, तभी उनके साथ ऐसा कुछ हुआ जिसे देखकर सब चौंक गए।

Also Read :  भाजपा के बुरे दिन, कैराना-नूरपुर हार का ठीकरा योगी के सिर!

विराट केपटाउन में टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों के साथ लंच पर गए थे। वहां एक वेटर विराट का बहुत बड़ा फैन था, वो विराट के पास गया और उनसे हाथ मिलाया।विराट भी अपने फैन से मिलकर काफी खुश हुए, कुछ देर बात विराट की तरफ दूसरा वेटर आया, विराट को लगा वो भी उनका फैन और हाथ मिलाने के लिए आ रहा है। विराट ने अपना हाथ बढ़ाया लेकिन उस वेटर ने उन्हें नजरअंदाज करते हुए टेबल से गंदी प्लेट्स उठाईं और वहां से चला गया।

हंस हंस कर लोट पोट हो गए थे लोग

विराट ने बताया कि उस वेटर ने उनका हाथ देखा तक नहीं और वहां से चला गया।उन्होंने कहा कि ये काफी शर्मिंदगी भरा था और साथी खिलाड़ी भी जोर-जोर से हंसने लगे। हालांकि विराट खुद भी अब इस बात पर खूब हंसते हैं विराट को हाल ही में ईएसपीएन ने फेमस 100 लोगों की लिस्ट में 11वें नंबर पर रखा है। महेंद्र सिंह धौनी इस लिस्ट में 20वें नंबर पर हैं, जबकि रोहित शर्मा 30वें नंबर पर।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More