सपा-कांग्रेस पर ये क्या बोल गए सीएम योगी, ‘इन्हें पसंद है बूचड़खाना…’ 

0

उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच तू-तू-मैं आम बात है। मगर इस बार संबोधन में उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ सपा-कांग्रेस पर कुछ ऐसा बोल गए कि दोनों ही पार्टी में आग लग गई है। सीएम योगी ने कहा है कि कांग्रेस और सपा जब भी मिलती है अनर्थ ही करती हैं।  इस दौरान सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। सीएम योगी ने अपने भाषण में कहा कि सपा और कांग्रेस के बिगाड़े काम को भाजपा सरकार सुधार रही है।

चीनी मिल बनाई वहां जहां गन्ना ही नहीं था…

दरअसल, आज शनिवार को सीएम योगी भीटी रावत स्थित गीड़ा के सेक्टर 26 में एथेनॉल एवं बाटलिंग प्लांट का शिलन्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में गए थे। जहां सीएम योगी ने भूमि पूजन के बाद लोगों को संबोधित किया। यहां सीएम योगी ने सपा द्वारा धुरियापार में स्थापित चीनी मिल का जिक्र कर सपा और कांग्रेस के कार्य को मंदबुद्धि का बताया। सीएम योगी ने कहा कि धुरियापार में चीनी मिल स्थापित करने का औचित्य ही समझ नही आया। यहां एक भी गन्ना पैदा नहीं होता था। इसी कारण मिल एक भी दिन नहीं चली और कबाड़ के भाव बिकने को तैयार हो गई। वहां के युवाओं को रोजगार नहीं मिला। सीएम योगी ने कहा कि अब वहां करीब आठ हजार एकड़ में औद्योगिक टाउनशिप बनाया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा।

सपा यहां बूचड़खाना बना रही थी…

सीएम योगी ने आगे कहा कि दस साल पहले सपा सरकार यहां बूचड़खाना स्थापित करना चाहती थी। हम लोगों ने इसका विरोध किया, आंदोलन किया। अगर बूचड़खाना स्थापित होता तो यहां प्रदूषण होता। यहां चील कौवे मंडराते, इंसान नहीं। उन्हें बूचड़खाना पसंद था तो वे वही लगा रहे थे, हम यहां फैक्ट्री लगा रहे हैं, जिससे रोजगार मिलेगा। यहां एथेनॉल प्लांट लगेगा, डेयरी स्थापित हुई है, पाइप बनाने की फैक्ट्री लगी है। बूचड़खाने में न तो कोई सहजनवा का न ही गोरखपुर का व्यक्ति नौकरी रोजगार पसंद करता लेकिन फैक्ट्रियों में लोग नौकरी करेंगे। पहले अराजकता के कारण लोग डरे थे। लोग ही सुरक्षित नहीं थे तो उनकी पूंजी कैसे होती।

पहले लोग यूपी आने से डरते थे…  

सीएम योगी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था के सुदृढ़ बनने पर लोगों को बधाई दी। इस दौरान सीएम योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले प्रदेश में गुंडाराज होता था। लेकिन अब पिछिले 6 सालों से यूपी की कानून व्यवस्था देश में एक नजीर बनती जा रही है। अब प्रदेश में देश-विदेश से लोग निवेश करने के लिए आना चाहते हैं। सिंगल विंडो सिस्टम बनाकर निवेश की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। सरकार ने पहले लोग यहां आने से भी डरते थे।

Also Read : धारा 3 A को हटाकर दिल्ली सेवा बिल बना कानून, जानिए क्या है धारा 3 A ?

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More