Video : 2019 के चुनावी युद्ध के बाबर हैं राहुल – वसीम रिजवी

0

हमेशा से अपने विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम (Wasim) रिजवी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वसीम रिजवी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया है। वसीम रिजवी ने की तुलना बाबर से की है। वसीम रिजवी ने कहा 2019 के चुनावी युद्ध  के बाबर हैं राहुल गांधी।

आस्था के लिए नहीं वोटों के लिए मंदिर जा रहे हैं राहुल

जिस तरह से बाबर हिदुस्तान में आकर मंदिरों को तोड़ने और लूटने का काम करता था, उसी तरह राहुल गांधी मंदिरों में जाकर भगवान भक्तों के वोटों को लूटने का काम कर रहे हैं। बाबर अफगानिस्तान से हिदुस्तान युद्ध करता हुआ आया था और यहां मंदिरों में जाकर उन्हें लूटता था।

इतना ही नहीं मंदिरों को लूटने के बाद उन्हें तोड़ डालता था। राहुल बाबर भी आज चुनावी युद्ध में भी मंदिर-मंदिर जा रहे हैं। राहुल गांधी की आस्था मंदिरों में नहीं है बल्कि उनका इरादा राम भक्तों के और भगवान भक्तों के वोटों पर है, इसलिए वो मंदिर जा रहे हैं।

Also Read :  दिल्‍ली के होटल पर BSP नेता के बेटे का तमंचे पर ड्रामा, हड़कंप

गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेकते नजर आएं

राहुल गांधी इन दिनों मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। राहुल दौरे के पहले दिन पीताम्बरा माता मंदिर में पूजा अर्चना की थी। इस दौरान उन्होंने रोड शो भी किया था। अब दौरे के दूसरे दिन ग्वालियर में एक गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेकते नजर आएं। राहुल के साथ देश अध्यक्ष कमल नाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया और दीपक बाबरिया भी मौजूद थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More