एमपी चुनाव : 9 बजे तक नौ फीसदी चुनाव, कई जगह ईवीएम खराब

0

मध्य प्रदेश और मिजोरम में आज वोटर नई सरकार बनाने का फैसला करेगा। MP में शिवराज सिंह चौहान के सामने अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है, बीजेपी की कोशिश है कि वह एक बार फिर सरकार बना जीत का चौका लगाए।

शिवराज सिंह चौहान के सामने सत्ता बचाने की चुनौती है

MP में 230 और मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मध्य प्रदेश और मिजोरम में आज मतदान किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में 230 और मिजोरम में 40 विधानसभा सीटें हैं। मध्य प्रदेश में पिछले 3 बार से बीजेपी की सरकार है, शिवराज सिंह चौहान के सामने सत्ता बचाने की चुनौती है।

Also Read :  PHOTOS : शुरु हुई ‘ईशा अंबानी’ की शादी की रस्में

सुमित्रा ने माना- हो सकती है एंटी इन्केंबंसीलोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि इंदौर काफी अहम क्षेत्र है, यही कारण है कि यहां पर टिकट वितरण में देरी हो जाती है।

शिवराज के खिलाफ कोई भी नहीं है

क्योंकि टिकट दिल्ली से तय होता है, ये देखना होगा। उन्होंन कहा कि एंटी इन्केंबंसी हो सकती है, क्योंकि सभी काम नहीं हो सकते हैं। कुछ काम रह जाते हैं। शिवराज को लेकर लोगों के मन में अच्छा भाव है, शिवराज के खिलाफ कोई भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुकाबला सिर्फ इतना है कि आंकड़ा कम ना हो जाए। लोकसभा स्पीकर ने कहा कि फर्स्ट क्लास फर्स्ट आने वाला लड़का अगर सेकंड आ जाए तो इसका डर लगातार बना रहता है। किसान नाराज नहीं है, इस बार भी शिवराज की सरकार बनना तय ही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More