दुनिया के 59 देशों में भारतीयों को नहीं है वीजा जरूरत

0

जिंदगी में एक बार विदेश घूमना हर इंसान सपना होता है, लेकिन कुछ वजहों के कारण जैसे सही डाक्यूमेंट्स न होना, विदेश यात्रा के लिए योग्‍य न होना आदि। लेकिन क्या आपको पता है दुनिया के नक्शे पर कुछ देश ऐसे भी हैं जहां जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं। यही नहीं कुछ देश तो ऐसे भी हैं जो देश में आने वाले सैलानियों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं।

वीजा ऑन अराइवल एमएफएन लिस्ट (प्रमुख तरजीही देश) पर निर्भर करता है। इंडियन पासपोर्ट होल्डर बिना वीजा के 59 देशों में ट्रेवल कर सकते है। ऐसे में सबसे पावरफुल देश स्वीडन है जो अपने नागरिकों को 174 देश घूमने की इजाजत देता है और वो भी बिना वीजा के।

इन देशों में मिलेगा वीजा ऑन अराइवल इतने दिनों के लिए-

बोलिविया- 90 दिनों के लिए

बुरुंडी- 30 दिनों के लिए

कंबोडिया- 30 दिनों के लिए

केप वर्दे

कोमोरोस

जिबूती

इथोपिया

गिनी-बिसाऊ – 90 दिनों के लिए

गुयाना- 30 दिनों के लिए

इंडोनेशिया- 30 दिनों के लिए

जोर्डन- दो हफ्तों के लिए

केन्या- तीन महीनों के लिए

लाओस- तीस दिनों के लिए

मेडागास्कर- 90 दिनों के लिए

मालदीव- 90 दिनों के लिए

नाउरू

पलाऊ- 30 दिनों के लिए

सैंट लूसिया- 6 हफ्तों के लिए

समोआ- 60 दिनों के लिए

सेशेल्स- एक महीने के लिए

सोमालिया – 30 दिनों के लिए

तंजानिया

थाइलैंड- 15 दिनों केलिए

पूर्वी तिमोर- तीस दिनों के लिए

टोगो- सात दिनों के लिए

तुवालु- एक महीने के लिए

युगांडा

सोमालीलैंड- तीस दिनों के लिए

नियू- तीस दिनों के लिए

इन देशों में नहीं लगता भारतीयों का वीजा-

भूटान

हॉगकॉग

दक्षिण कोरिया (जाजू)

मकाऊ

नेपाल

अंटार्कटिका

सेशेल्स

FYRO मैसेडोनिया

स्वालबार्ड

डोमिनिका

ग्रेनाडा

हैती

जमैका

मोंटसेराट

सेंट किट्स और नेविस

सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस

ट्रिनिडाड और टोबैगो

तुर्क और कैकोस द्वीप समूह

ब्रिटिश वर्जिन आइसलैण्ड्स

एल साल्वाडोर

इक्वेडोर

कुक द्वीपसमूह

फ़िजी

माइक्रोनेशिया

नियू

समोआ

वानुअतु

कंबोडिया

इंडोनेशिया

लाओस

थाईलैंड

तिमोर लेस्ते

इराक (बसरा)

जॉर्डन

कोमोरोस

मालदीव

मॉरीशस

केप वर्दे

जिबूती

इथियोपिया

गाम्बिया

गिनी-बिसाऊ

केन्या

मेडागास्कर

मोजाम्बिक

साओ टोम और प्रिंसिपे

तंजानिया

टोगो

युगांडा

जॉर्जिया

तजाकिस्तान

सेंट लुशिया

निकारागुआ

बोलीविया

गुयाना

नाउरू

पलाऊ

तुवालु

बुरुंडी

आइए देखते हैं कुछ खूबसूरत देशों की झलक- 

थाईलैंड

भारतीयों के बीच टूरिजम के लिहाज से थाइलैंड दुनिया के सबसे लोकप्रिय देशों में से है। यहां आपको शॉपिंग और घूमने के लिए के भी तमाम मौके मिलेंगे।

Thailand 600x300

यह शहर अपनी खूबसूरत इमारतों और दिलकश नजारों के लिए पूरी दुनिया के टूरिस्टों में मशहूर है। बेहतरीन पार्क, शानदार कैफे आपके टूर को एक हसीन अनुभव बना देंगे, बिल्कुल सुरक्षित माहौल में।

युगांडा

युगांडा गणराज्य पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक लैंडलाक देश है। इसकी सीमा पूर्व में केन्या, उत्तर में सूडान, पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, दक्षिण पश्चिम में रवांडा और दक्षिण में तंजानिया से मिलती है।

Uganda

देश के दक्षिणी हिस्से में विक्टोरिया झील का एक बड़ा भाग शामिल है, जिससे केन्या और तंजानिया से सीमा निर्धारित होती है।

हैती

हैती की क्षेत्रीय, ऐतिहासिक और जातीय-भाषाई स्थिति कई कारणों से अद्वितीय है। यह लैटिन अमेरिका का पहला स्वतंत्र देश था, उपनिवेशवाद के बाद के दौर का पहला स्वतंत्र देश था, जिसका नेतृत्व किसी काले व्यक्ति के हाथों में था और केवल ऐसा देश जिसकी आजादी एक सफल दास विद्रोह के भाग के रूप में मिली थी।

Haiti 600x300

हिस्पानो-कैरेबियन पड़ोसियों के साथ साझा सांस्कृतिक संबंध होने के बावजूद हैती अमेरिका का इकलौता मुख्यतः फ्रांसीसी भाषी देश है।

फिजी

यह जगह काफी रोमांचित कर देने वाली है। फीजी साउथ पैसिफिक का एक देश है। यह नीले लैगून के खूबसूरत लैंडस्केप के लिए प्रसिद्ध है।

Fiji 600x300

यहां जाकर आप सर्फिंग और माउंट क्लाइंबिंग कर सकते हैं। इस देश में करीब 300 द्वीप हैं जो बेहद खूबसूरत हैं।

मकाउ

मकाउ चाइना का एक प्रायद्वीप है। यह अपने कसीनो और बड़े-बड़े मॉल्स के लिए प्रसिद्घ है। मकाउ को एशिया का लास वेगास भी कहा जाता है।

Macau 600x300

यहां जाकर आपको लगेगा कि आप किसी और ही दुनिया में आ गए हैं जहां सिर्फ और सिर्फ मस्ती है।

हांगकांग

हांगकांग दक्षिण-पूर्व चाइना का एक शहर है। यह शहर खूबसूरत गगनचुंबी इमारतों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के मार्केट्स बेहद आकर्षित हैं और साथ ही यहां आप सस्ते में कपड़े और गहने भी ले सकते हैं।

Hong Kong 600x300

यहां के मंदिर देखने लायक हैं और यहां आकर आप खुद को रोमांचित होने से रोक नहीं पाएंगे।

कुक आइलैंड

आपने अगर एक बार इस आइलैंड की सैर कर ली तो आपका आइलैंड को लेकर नजरिया बदल जाएगा।

Cook Islands 600x300

ये अपने आप में बेहद अद्भुत है साथ ही इसमें 15 आइलैंड का समावेश है।

कंबोडिया

आप जैसे ही यहां जाएंगे आपको एहसास होगा कि आप ड्रेगन नगरी पहुंच गए हैं।

Cambodia 600x300

यहां का इंटीरियर आपको एक अलग फील देगा। यहां के महल और मंदिर आपका मन मोह लेंगे। साथ ही यहां आपको एक निराला अनुभव भी प्राप्त होगा।

केप वर्ड

अगर आप अपने साथ को कुछ नई और रोमांचित जगह ले जाना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है।

Cape Verde 600x300

यह देश बेहद खूबसूरत है। यकीनन यह आपके साथी का मन मोह लेगा।

म्यांमार

अगर आपको चाहिए सुकून और चैन तो म्यांमार जाएं। म्यांमार में आपको कई छोटे-छोटे मार्केट्स, पार्क्स और झीलें मिल जाएंगी।

myanmar 600x300

म्यांमार जाकर आप अपना सारा स्ट्रेस भूल जाएंगे और साथ ही वापस आकर आप महसूस करेंगे कि उत्साह से भरपूर हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More